नंदनी शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

IND W vs ENG W: डेब्यू मैच में ही छा गई नंदिनी शर्मा, जबरदस्त परफॉर्मेंस से 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया बराबर

Nandini Sharma Debut Record: नंदिनी शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटककर सभी का ध्यान खींच लिया।

संजय सिंह बिष्ट

Nandini Sharma T20I Debut: नंदिनी शर्मा ने अपने पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले खेली जा रही इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 38 रन से हराकर जोरदार शुरुआत की।

नंदिनी ने अपने चार ओवर के स्पेल में 34 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। खास बात यह रही कि वह मैच में भारत की सबसे सफल गेंदबाज भी रहीं। डेब्यू मैच में इस तरह का प्रदर्शन किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद खास माना जाता है और नंदिनी ने मिले मौके का पूरा फायदा उठाया।

6 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

नंदिनी शर्मा ने अपने इस प्रदर्शन के साथ एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। वह भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में तीन विकेट लेने वाली दूसरी तेज गेंदबाज बन गई हैं। इससे पहले यह कारनामा साल 2010 में सोनिया दबीर ने इंग्लैंड के खिलाफ ही किया था। अगर सभी भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो नंदिनी अब डेब्यू मैच में तीन विकेट लेने वाली सातवीं खिलाड़ी बन चुकी हैं। ऐसे में उनके लिए यह मुकाबला लंबे समय तक यादगार रहने वाला है।

इस मुकाबले में नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम का हिस्सा नहीं थीं, जिसके चलते कप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना ने संभाली। मैच खत्म होने के बाद मंधाना ने नंदिनी शर्मा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि नंदिनी ने दबाव के बीच शानदार गेंदबाजी की और शुरुआत से ही आत्मविश्वास दिखाया। मंधाना ने यह भी बताया कि उन्होंने नंदिनी को महिला प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा था और उन्हें भरोसा था कि वह बड़े स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बड़ी जीत

भारतीय महिला टीम ने इस मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया। टीम की यह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले भारत ने 2025 में इंग्लैंड को 97 रन से हराया था।

चेम्सफोर्ड के मैदान पर इंग्लैंड का रिकॉर्ड काफी मजबूत माना जाता है। यहां उसने अब तक कई मुकाबले जीते हैं, लेकिन भारतीय टीम ने इस मैदान पर पहली बार उसे हराने में सफलता हासिल की। इस जीत ने आगामी विश्व कप से पहले भारतीय टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द