File Photo 
खेल

टी20 लीगों के लिए और खिलाड़ी छोड़ सकते हैं केंद्रीय अनुबंध: टिम साउदी

मृणाल पाठक

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी का मानना है कि आईपीएल समेत दुनिया भर में लुभावनी टी20 लीग के आने से क्रिकेट का परिदृश्य बदल गया है और अब अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय अनुबंध छोड़ सकते हैं। न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट, मार्टिन गुप्टिल और जिम्मी नीशाम अभी तक अलग अलग लीग में खेलने के लिये अपने केंद्रीय अनुबंध छोड़ चुके हैं।   

साउदी ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने में क्रिकेट का परिदृश्य बदल चुका है। मेरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ अनुबंध है और मैं आईपीएल खेलूंगा। देखते हैं कि आगे क्या होता है लेकिन दो तीन साल पहले की तुलना में अब बहुत कुछ बदल चुका है।'' साउदी 2023 आईपीएल सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये खेलेंगे।  

उन्होंने कहा, ‘‘मैं काफी आगे की नहीं सोचता। आने वाले महीनों में मुझे काफी क्रिकेट खेलनी है लेकिन सभी खिलाड़ियों को इस बदलते माहौल में सोचना होगा।'' भारत के खिलाफ पहले वनडे में तीन विकेट लेकर साउदी 300 टेस्ट, 200 वनडे और 100 टी20 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए।   

उन्होंने कहा, ‘‘यह खास है क्योंकि पहले किसी ने ऐसा नहीं किया है। कैरियर खत्म होने पर जब आप पीछे मुड़कर देखेंगे तो गौरवान्वित होंगे। मैने अपने समय का पूरा मजा लिया और उम्मीद है कि आगे कई साल खेलकर और विकेट लूंगा।'' उन्होंने कहा कि वह तीनों प्रारूपों में खेलना जारी रखना चाहते हैं। (एजेंसी)

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

26 नवंबर विशेष: 77 साल का हो गया भारतीय संविधान, कहां और किस हालत में है संविधान की एतिहासिक मूल प्रति

15 दिसंबर से पहले बुलाया जा सकता है संसद का सत्र, PM मोदी ने मंत्रियों को किया अलर्ट

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा