ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय हॉकी टीम (सोर्स-सोशल मीडिया) 
खेल

हॉकी खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, जानिए कहां से किस खिलाड़ी को मिलेगा कितना इनाम

पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर से कांस्य पदक जीतकर देश को गर्वित करने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होने वाली है। हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपए का पुरस्कार देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी टीम में शामिल पंजाब के हर एक खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर से कांस्य पदक जीतकर देश को गर्वित करने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होने वाली है। हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपए का पुरस्कार देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी टीम में शामिल पंजाब के हर एक खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतकर 52 साल बाद इतिहास दोहराने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। एक तरफ हॉकी इंडिया ने सभी विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देने का ऐलान किया है तो दूसरी तरफ पजाब के सीएम भगवंत मान ने हॉकी टीम में शामिल पंजाब के सभी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

हॉकी टीम के खिलाड़ियों के 15-15 लाख देने के अलावा सपोर्ट स्टॉफ के सभी सदस्यों को भी 7.5-7.5 लाख रुपए देने की ऐलान किया है। दूसरी तरफ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी हॉकी टीम में शामिल राज्य के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए इसकी पुष्टि की है।

आपको बता दें कि पंजाब से हॉकी टीम में कुल 10 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें कप्तान हरमनप्रीत और उपकप्तान हार्दिक सिंह का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा जरमनप्रीत, मनप्रीत, सुखजीत, गुरजन्त जैसे बेहतरीन खिलाड़ी भी शामिल हैं। अब इन खिलाड़ियों पर पंजाब सरकार ने पैसों की बारिश करने का फैसला लिया है।

स्वर्णिम काल की तरफ भारतीय हॉकी

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो के बाद पेरिस में कांस्य पदक जीतकर हॉकी के स्वर्णिम काल की तरफ बढने की आस जगाई है। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 1968 और 1972 में लगातार दो बार कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा भारत ने 1980 में अपना आखिरी गोल्ड मेडल जीता था। लगातार हॉकी टीम को प्रदर्श को देखकर कहा जा रहा है कि भारत आने वाले दिनों में फिर से हॉकी का स्वर्णिम इतिहास दोहराएगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता