मैरी कॉम ने पति ओनलर कॉम से तलाक की घोषणा की (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

18 साल बाद टूटी मैरी कॉम शादी, पति ऑनलर से अलग हुईं चैंपियन बॉक्सर, अफेयर की खबरों पर किया बड़ा खुलासा

Mary Kom Divorce: मैरी कॉम ने करुंग ओनलर से शादी के 18 साल बाद तलाक लेने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने अफयर की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है।

मृणाल पाठक

Mary Kom Divorce: भारत की स्टार बॉक्सर मैरी कॉम ने आज बुधवार 30 अप्रैल को बड़ा ऐलान करते हुए फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने शादी के 18 साल बाद तलाक की घोषणा कर दी है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर पति करुंग ओनलर से तलाक की पुष्टि की है।

मैरी कॉम ने करुंग ओनलर से शादी साल 2005 में की थी। कुछ दिन पहले मैरी कॉम के तलाक की खबर सामने आई थी, लेकिन फैंस को उस पर यकीन नहीं था। पर ये खबर सही निकली और उन्होंने अब आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है और सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है।

तलाक से पहले यह भी अफवाह उड़ी थी कि मैरी कॉम का हितेश चौधरी से रिश्ता है। हितेश मैरी कॉम फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। अब मैरी कॉम ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक कानूनी पत्र शेयर कर जवाब दिया है।

बयान के मुताबिक हितेश चौधरी या किसी और के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं। मैरी कॉम ने पत्र में चेतावनी दी है कि अगर दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो मानहानि और गोपनीयता के कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

मैरी कॉम ने यह भी बताया कि पिछले दो साल उनके लिए निजी तौर पर काफी मुश्किल भरे रहे हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों, दोस्तों और लोगों से अपील की है कि वे उन्हें कुछ निजी स्पेस दें, जिसकी उन्हें इस समय जरूरत है।

मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि 2022 में ओनलर ने मणिपुर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। उस समय दावा किया गया था कि मैरी और उनके पति ने चुनावी रैलियों पर करीब 2-3 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसके बाद उनके जीवन में आर्थिक और निजी परेशानियां बढ़ गईं।

जानकारी के लिए बता दें कि मैरी कॉम को भारत की सबसे सफल महिला मुक्केबाज माना जाता है। उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके अलावा उन्होंने अब तक विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण पदक समेत कुल 8 पदक जीते हैं। खास बात यह है कि वह विश्व चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण पदक जीतने वाली दुनिया की एकमात्र महिला मुक्केबाज हैं।

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?