खेल

Mark Boucher बने Mumbai Indians के नए हेड कोच, टीम से जुड़ते ही बाउचर ने कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया ऐसा बयान

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

दुनिया के सबसे लोकप्रिय लीग क्रिकेट IPL के नए सीजन की जोरदार तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। IPL 2023 के लिए BCCI ने मिनी ऑक्शन की तारीख की घोषणा कर ही चुकी है। आईपीएल का आगामी सीजन नाते साल के आरंभिक महीनों में खेला जाएगा, जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। ताज़ा खबर ये है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीत चुकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) ने अपनी टीम के लिए नए कोच की नियुक्ति की है।

साउथ अफ्रीका के पूर्व धुरंधर खिलाड़ी मार्क बाउचर (Mark Boucher) मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच होंगे। नियुक्ति की घोषणा होते ही मार्क बाउचर ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और महा विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर एक महत्वपूर्ण स्टेटमेंट दिया है।

बाउचर ने कहा  ”IPL 2023 में मैं Rohit Sharma और Suryakumar Yadav जैसे बेहतरीन बल्लेबाजों के साथ काम करने के लिए बड़ा उत्साहित हूं। मैं लंबे वक्त से कोचिंग कर रहा हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है। पर यहां मेरा मानना है कि एकदम अनोखा माहौल देखने को मिलेगा। मैं अब IPL में आ रहा हूं। मुझे इस बात का अनुभव है कि कोच की भूमिका चुनौतीपूर्ण होती है। मैं बीते कुछ वर्षों से IPL में नहीं आया। पर, मैं उन सभी स्टार प्लेयर्स को जनता हूं, जो भारत से बाहर है। हालांकि मैंने कुछ युवा प्लेयर्स की विडियोज देखी हैं, और मैं उनके साथ काम करने के लिए बड़ा उत्साहित हूं।"

गौरतलब है कि, 5 बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) का पिछला सीज़न IPL 2022 बड़ा निराशाजनक बीता। पॉइंट्स टेबल में दबाए नीचे रही। आपको याद दिला दें कि IPL 2022 में लीग स्टेज के कुल खेले 14 मैचों में से उसे सिर्फ 4 में जीत मिली थी और बाकी में हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट को उम्मीद है कि टीम के नए हेड कोच एक बार टीम में नई जान फूंकेंगे और IPL 2023 में मुंबई इंडियंस का डंका बजेगा।

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष