खेल

पांचवें एशेज टेस्ट में हैरिस बाहर, आस्ट्रेलिया के लिये ख्वाजा करेंगे पारी का आगाज

दिन रात का टेस्ट शुक्रवार से होबार्ट में शुरू होगा।

काजल चोपड़े

होबार्ट, पांचवें एशेज टेस्ट (5th Ashes Test) के लिये मार्कस हैरिस (Marcus Harris) को आस्ट्रेलियाई (Australia) टीम में जगह नहीं मिली है और उनकी जगह उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) अब डेविड वॉर्नर (David Warner) के साथ पारी का आगाज करेंगे। दिन रात का टेस्ट शुक्रवार से होबार्ट में शुरू होगा।

आस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन, एडीलेड और मेलबर्न में पहले तीन टेस्ट जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है जबकि सिडनी में चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा। आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने हैरिस के बाहर होने की पुष्टि की।

उन्होंने यह भी कहा कि तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड फिटनेस टेस्ट में खरे उतरने पर ही खेल सकेंगे। बोलैंड की पसली में सिडनी टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। उनके नहीं खेलने पर झाय रिचर्डसन या माइकल नेसेर को टीम में रखा जा सकता है । (एजेंसी)

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता