खेल

मनोज प्रभाकर नेपाल क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर को नेपाल क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। प्रभाकर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर पुबुदु दासनायके की जगह लेंगे, जो जुलाई में अपने पद से त्यागपत्र देकर कनाडा क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बन गए थे।  

भारत की तरफ से 1984 से लेकर 1996 तक 39 टेस्ट और 130 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले प्रभाकर इससे पहले दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के कोच रह चुके हैं। वह 2016 में अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच भी थे।

नेपाल क्रिकेट संघ के बयान के अनुसार प्रभाकर ने कहा, ‘‘नेपाल में क्रिकेट के प्रति रुचि, उनकी प्रतिभा और कौशल स्तर को देखते हुए मैं वास्तव में नेपाल क्रिकेट टीम के साथ काम करने और उसे एक मजबूत टीम बनाने के लिए उत्सुक हूं।'' (एजेंसी)

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

छत से गिरा, खंभे पर लटका, लड़के ने डॉग को फांसी से बचाया; देखें वीडियो

Delimitation Bill: परिसीमन पर राहुल को कनिमोझी की दोटूक, EWS आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस से पूछा तीखा सवाल

Aaj Ka Mausam: अंडमान-दक्षिण में बारिश और हवाओं का अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक, जानें आपके शहर का हाल

आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी देंगे 17,650 करोड़ की सौगात, परिसीमन पर जारी रहेगा घमासान, जानें आज क्या होगा खास?