मैरी कॉम (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

Mahakumbh 2025: प्रयागराज पहुंचीं मैरी कॉम, 'खेल महाकुंभ' में युवाओं को दिया जीत का मंत्र

महाकुंभ पहुंचीं मैरीकॉम ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम ने बेहतरीन माहौल बनाया अब मेडल लाना प्रदेश के युवाओं की जिम्मेदारी।

मृणाल पाठक

प्रयागराज: क्रीड़ा भारती और टीवाईसी द्वारा आयोजित 'खेल महाकुम्भ' के 7वें दिन बुधवार को इंटरनेशनल बॉक्सर मैरी कॉम भी सम्मिलित हुईं। खेल संवाद संगम के संवाद सत्र में चर्चा करते हुये पूर्व राज्यसभा सांसद और कई बार विश्व विजेता रहीं महिला बॉक्सर मैरी कॉम ने कहा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों को बहुत सपोर्ट किया है, अब मेंडल लाने की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ियों की है।

मैरीकॉम ने कहा, "मैं बचपन में हर खेल खेलती थी, तब मुझे बॉक्सिंग के बारे में पता ही नहीं था। अभाव में बचपन बीता, सिर्फ चावल खाकर बचपन बीता, लेकिन खेल के प्रति जुनून जारी रहा। बॉक्सिंग का अभ्यास बाद में जब शुरू हुआ तो ठान लिया कि टॉप तक जाना है। युवा खिलाड़ियों से भी कहना चाहती हूं कि जो भी करो बस एक जगह फोकस करके पूरा मन लगाकर काम करो, अपने मन को मजबूत रखो, अनुशासन में रहो और जुनून जिंदा रखो, जीत तुम्हारी होगी।"

क्रिकेट की तरह बाकी खेलों को भी लोकप्रियता मिलनी चाहिए

उन्होंने कहा, "क्रिकेट की तरह बाकी खेलों को भी लोकप्रियता मिलनी चाहिए। 30 से ज्यादा देशों के साथ खेल कर मैं वर्ल्ड चैंपियन रही, उसके बाद भी महिला बॉक्सिंग को इतनी बड़ी पहचान नहीं मिल पाई, इसका मलाल है।" वो बोलीं, "शादी और बच्चे होने के बाद मैं सिर्फ और बेहतर करने की सोच और मेडल की भूख की वजह से वापस और मजबूती के साथ बॉक्सिंग में आई।"

आर्चरी में युवा सितारे चमके, 4 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

खेल महाकुम्भ में 70 मीटर रेंज की तीरंदाजी प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने अपने अचूक निशाने का प्रदर्शन करते हुये गोल्ड मैडल अपने नाम किया। सीनियर ब्वॉयज में मथुरा के ईशु सिंह, सीनियर गर्ल्स में शामली की राखी, जूनियर ब्वॉयज में कानपुर के हरी शुक्ला, जूनियर गर्ल्स में गाजीपुर की खुशी श्रीवास्तव ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया। निर्णायक की भूमिका में विशाल और राजाबाबू और इंटरनेशनल कोच विश्वास मौजूद रहे। गुरुवार को प्रदेश के खेल मंत्री कार्यक्रम का समापन करेंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में ओडिशा से बीजेपी सांसद सुकांता कुमार पाणिग्रहि और पतंजलि के संपर्क प्रमुख बजरंग देव जी मौजूद रहे। इसके साथ ही क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद सिंह, क्षेत्रीय संयोजक रजत दीक्षित, काशी प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, काशी प्रांत उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल समेत क्रीड़ा भारती के तमाम पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम