लियोनेल मेसी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड पर जीत के साथ मेसी ने अपने नाम किया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत के साथ कप्तान लियोनेल मेसी ने इतिहास रच दिया है। आइए जानते है कौन सा नया रिकॅार्ड लगा है स्टार फुटबॅालर के हाथ।

सृष्टि मौर्य

Lionel Messi World Cup Record: अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने दोनों गोल में अहम भूमिका निभाते हुए दो शानदार असिस्ट किए। इस प्रदर्शन के साथ ही मेसी ने वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे अब तक कोई भी खिलाड़ी नहीं छू सका है।

मेसी ने किया नए रिकॅार्ड में अपना नाम दर्ज

सेमीफाइनल में किए गए दो असिस्ट के बाद लियोनेल मेसी के नाम अब फीफा वर्ल्ड कप में कुल 12 असिस्ट हो गए हैं। इनमें से 10 असिस्ट उन्होंने नॉकआउट मुकाबलों में किए हैं। वर्ल्ड कप इतिहास में कोई भी खिलाड़ी नॉकआउट चरण में 10 असिस्ट तक नहीं पहुंच पाया है, जबकि कुल असिस्ट के मामले में भी मेसी सबसे आगे निकल गए हैं।

पहला हाफ में मिली मुश्किलें

मैच की शुरुआत में अर्जेंटीना दबाव में नजर आई। पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के 55वें मिनट में इंग्लैंड ने बढ़त बना ली, जब एंथनी गॉर्डन ने शानदार फिनिश करते हुए टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद अर्जेंटीना ने लगातार आक्रमण तेज किया और मैच के आखिरी मिनटों में जोरदार वापसी की। 85वें मिनट में मेसी के शानदार पास पर एंजो फर्नांडेज ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद इंजरी टाइम में लियोनेल मेसी ने एक और बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर लाउतारो मार्टिनेज ने हेडर के जरिए गोल कर अर्जेंटीना को 2-1 की बढ़त दिला दी।

इंग्लैंड की कोशिश रही नाकाम

इंग्लैंड ने मुकाबले में आगे बढ़कर बराबरी करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अर्जेंटीना की मजबूत डिफेंस ने उसे सफल नहीं होने दिया। अंतिम सीटी बजते ही अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली।

कौन जीतेगा फीफा विश्व कप?

अब खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा। स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था। अब दुनिया की नजरें इस महामुकाबले पर होंगी, जहां मेसी अपनी टीम को लगातार दूसरा विश्व कप दिलाने की कोशिश करेंगे।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत