खेल

मेगा ऑक्शन से पहले KKR ने किया बड़ा ऐलान, भरत अरुण को दी बड़ी जिम्मेदारी

मृणाल पाठक

कोलकाता: भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ उसी भूमिका में जुड़़ गये हैं। इस आईपीएल टीम ने शुक्रवार को यह घोषणा की। 

अरुण की नियुक्ति की घोषणा करते हुए केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक वेंकी मैसूर ने कहा, ‘‘ हम भारत अरुण जैसे किसी व्यक्ति को अपनी टीम में गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल कर के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह काफी अनुभव और विशेषज्ञता के साथ केकेआर से जुड़ेंगे। हमें नाइट राइडर्स परिवार में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।''  

अरुण हाल तक रवि शास्त्री के नेतृत्व में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच थे। अरुण ने भारत के लिए दो टेस्ट और चार एकदिवसीय मैच खेले हैं। वह तमिलनाडु के सफल घरेलू क्रिकेटर रहे हैं। अरुण ने इस बयान में कहा, ‘‘मैं नाइट राइडर्स जैसे एक बेहद सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक और बहुत उत्साहित हूं।''  

टीम के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा, ‘‘मैं केकेआर के कोचिंग स्टाफ में बी अरुण का गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल रहे है और मुझे यकीन है कि अरुण हमारे मौजूदा सहयोगियों की मदद करेंगे। मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।'' (एजेंसी)

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना