CM रेवंत रेड्डी और मंत्री  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

तेलंगाना में बड़े स्तर पर होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026, CM रेवंत रेड्डी ने तैयारियों का लिया जायजा

Khelo India Youth Games: तेलंगाना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। CM रेवंत रेड्डी ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विश्वस्तरीय व्यवस्था के निर्देश दिए।

सृष्टि मौर्य

Telangana To Host Khelo India Youth Games 2026: तेलंगाना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को खेल मंत्री वाकिति श्रीहरी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर खेलों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं और मजबूत खेल ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए।

खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने एमसीआरएचआरडी कैंपस स्थित बोधि पवेलियन में हुई बैठक में कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस बड़े आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी की जानी चाहिए। देश के अलग-अलग राज्यों से खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचेंगे, इसलिए उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होगी।

सभी स्टेडियमों की होगी जांच

रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को हैदराबाद के सभी प्रमुख स्टेडियमों की मौजूदा स्थिति की जांच करने और जरूरत के हिसाब से उनका स्थायी सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि खेल सुविधाओं को केवल इस आयोजन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि भविष्य के बड़े टूर्नामेंट के लिए भी उनका इस्तेमाल किया जा सके।

फिल्मी हस्तियां भी होंगी शामिल

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि सरकार खेल आयोजन के लिए पर्याप्त बजट देने को तैयार है। उन्होंने उद्घाटन और समापन समारोह को भव्य बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने को कहा। इन समारोहों में मुख्य अतिथियों के साथ मशहूर खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों को भी शामिल करने की योजना है।

बैठक में अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई। इनमें खेलों के लिए स्टेडियम तैयार करना, कार्यक्रमों का संचालन, खिलाड़ियों और मेहमानों के रहने-खाने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

20 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 में 20 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर खेल के लिए वेन्यू पहले से तय करने और वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे आयोजन में खेल भावना और खिलाड़ियों के सम्मान का खास ध्यान रखा जाना चाहिए।

बैठक में तेलंगाना के अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों, तेलंगाना स्पोर्ट्स हब बोर्ड, ओलंपिक एसोसिएशन और राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन की सफलता के लिए सभी विभागों को मिलकर पहले से पूरी योजना तैयार करनी होगी।

बैठक में कौन- कौन मौजूद था?

बैठक में सरकार के सलाहकार रामकृष्ण राव, तेलंगाना स्पोर्ट्स अथॉरिटी के चेयरमैन शिवसेना रेड्डी, स्पेशल चीफ सेक्रेटरी जयेश रंजन और एसएटीजी की एमडी सोनी बाला देवी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?