खेल

इंग्लैंड से हार मिलने के बाद पाकिस्तान में शुरू हुआ हंगामा, कश्मीरी छात्र-बिहारी स्टूडेंट्स के बीच हुई हाथापाई

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: रविवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022 Final Match) का फ़ाइनल मैच खेला गया। यह मैच इंग्लैंड ने जीतकर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है।ऑस्ट्रेलिया में खेले गए फाइनल मैच में हार मिलने के बाद पाकिस्तान में हंगामा शुरू हो गया। पाकिस्तान के पंजाब के जिले गल कलां गांव में लाला लाजपत राय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के परिसर में जम्मू-कश्मीर के छात्रों का ग्रुप घुस गया। यह ग्रुप ने वहां पढ़ने वाले बिहार और अन्य राज्यों के छात्रों के साथ भिड़ गया। 

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में इंग्लैंड के हाथों शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तान में हंगामा शुरू हुआ। इस घटना में दोनों ग्रुप के कुछ स्टूडेंट्स घायल हो गए। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 9 को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ सुखप्रीत सिंह बराड़ ने कहा, “किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। कुछ छात्रों को प्राथमिक उपचार से छुट्टी दे दी गई।”थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने कहा, 'लाला लाजपत राय कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों एक-दूसरे पर पथराव करते नजर आए। नारेबाजी की सूचना नहीं है।' 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कश्मीरी स्टूडेंट एक समुदाय के थे। वह पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे। वहीं, बिहार और अन्य राज्यों के छात्रों के एक अन्य समूह ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद दोनों गुटों के बीच झड़प हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया।

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म