तैराकी चैंपियनशिप (सौजन्य-एक्स @IIS_Vijayanagar) 
खेल

33 मेडलों के साथ फिर कर्नाटक बना चैंपियन, पुरूषों की100 फ्रीस्टाइल चौकड़ी ने बनाया नया रिकॉर्ड

77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के आखिरी दिन भी रोमांचक मुकाबला रहा। जहां कर्नाटक ने एक बार फिर बाजी मारी और खिताब अपने नाम किया है। कर्नाटक के लिए सबसे बड़ी जीत तब हुई जब तैराकों ने सिर्फ मुकाबला जीता ही नहीं बल्कि रिकॉर्ड भी बनाया।

प्रिया जैस

मेंगलौर: 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के आखिरी दिन भी रोमांचक मुकाबला रहा। जहां कर्नाटक ने एक बार फिर बाजी मारी और खिताब अपने नाम किया है। कर्नाटक के लिए सबसे बड़ी जीत तब हुई जब तैराकों ने सिर्फ मुकाबला जीता ही नहीं बल्कि रिकॉर्ड भी बनाया।

कर्नाटक की पुरुषों की चार गुणा 100 फ्रीस्टाइल चौकड़ी ने प्रतियोगिता का नया रिकॉर्ड कायम किया जिससे राज्य ने शुक्रवार को यहां संपन्न हुई 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में ओवरऑल खिताब अपने पास बरकरार रखा।

चौकड़ी ने किया कमाल

पृथ्वी एम, कार्तिकेयन नायर, आकाश मणि और श्रीहरि नटराज की चौकड़ी ने तीन मिनट 28.09 सेकंड का समय निकाला और कर्नाटक के 2023 में बनाए गए तीन मिनट 28.16 सेकंड के रिकॉर्ड में सुधार किया। इस स्पर्धा में सेना के उन्नी कृष्णन एस, विकास प्रभाकर, विनायक विजय और आनंद ए तीन मिनट 28.93 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में रेलवे की शिवांगी शर्मा, आस्था चौधरी, कन्या नैय्यर और अवंतिका सुधीर चव्हाण ने चार मिनट 01.83 सेकंड का समय लेकर महिलाओं की चार गुणा 100 फ्रीस्टाइल में 2023 में बनाए गए महाराष्ट्र के चार मिनट 02.24 सेकंड के पहले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

कर्नाटक के नाम खिताब

कर्नाटक की शिरीन, विहिथा नयना लोगानाथन, शालिनी आर दीक्षित और हशिका रामचंद्र की चौकड़ी चार मिनट 02.62 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। कर्नाटक ने 17 स्वर्ण, 12 रजत और चार कांस्य पदक जीतकर समग्र खिताब जीता। महाराष्ट्र छह स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक के साथ समग्र उपविजेता रहा।

श्रीहरि नटराज ने बताया अनुभव

कर्नाटक के अनीश एस गौड़ा चार स्वर्ण पदकों के साथ पुरुष वर्ग के व्यक्तिगत चैंपियन चुने गये जबकि राज्य की ही हशिका रामचंद्र ने तीन स्वर्ण और एक रजत के साथ महिलाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया।

श्रीहरि नटराज ने इस प्रतियोगिता में अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘‘ यह एक शानदार प्रतियोगिता थी, ओलंपिक से वापस आकर यहां दोस्तों के साथ प्रतिस्पर्धा करना शानदार रहा। कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन किया और खिताब फिर से बरकरार रखा। मै समझता हूं कि वे मेरे बिना भी जीतने में सफल रहते।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

परिवार उजड़ गए, कई जिंदगियां तहस-नहस... विभाजन विभीषिका पर पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास का वो काला पन्ना

RSS पर नकेल कसने की तैयारी में कर्नाटक सरकार? सरकारी जमीनों के इस्तेमाल पर नए बिल को मंजूरी, मचा बवाल

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में रेड तो उत्तराखंड-ओडिशा समेत 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

PM मोदी की नींद उड़ी- राहुल गांधी का तंज, चीन, विदेश नीति और युवाओं के मुद्दे पर केंद्र को घेरा