खेल

विश्व कप में नाकामी के बावजूद सभी प्रारूपों में खेलते रहना चाहते हैं विलियमसन

काजल चोपड़े

सिडनी: लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) जीतने से वंचित रहने के बावजूद न्यूजीलैंड (New Zealand) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) का क्रिकेट के किसी प्रारूप को अलविदा कहने का इरादा नहीं है। मौजूदा विश्व कप में बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके विलियमसन की टी20 टीम में जगह को लेकर सवाल उठने लाजमी है।

न्यूजीलैंड (New Zealand) लगातार पांचवें सीमित ओवरों के विश्व कप से सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद नाकाम लौटी है। विलियमसन ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान से सात विकेट से मिली हार के बाद कहा,‘‘ मुझे सभी प्रारूपों में खेलना पसंद है। इतनी क्रिकेट खेली जा रही है लिहाजा सही प्रबंधन जरूरी है।''

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अलग अलग फाइनल्स खेले और अच्छा प्रदर्शन भी किया। हम जीत सकते थे लेकिन बेहतर टीमों से हारे। एक टूर्नामेंट हारने के बाद आप दूसरे पर फोकस करते हैं।''

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा तो यही मानना है। हमारा सफर अच्छा रहा है। हमने अच्छी क्रिकेट खेली है और इसे बरकरार रखना है।'' भारतीय टीम 18 नवंबर से न्यूजीलैंड दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। (एजेंसी)

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब