जैनिक सिनर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

Wimbledon 2026: जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे जैनिक सिनर, अब ज्वेरेव से होगी खिताबी मुकाबला

Jannik Sinner Wimbledon: विंबलडन 2026 के रोमांचक सेमीफाइनल में जैनिक सिनर ने नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका सामना एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

सृष्टि मौर्य

Jannik Sinner Reaches Final After Defeating Djokovic: विंबलडन 2026 के मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टेनिस के दिग्गज नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। पूरे मैच में सिनर ने शुरुआत से आखिर तक दबदबा बनाए रखा और जोकोविच को वापसी का मौका नहीं दिया। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना जर्मनी के स्टार खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

तीनों सेट में जोकोविच पर रहे भारी

सिनर ने पहले सेट को 6-4 से जीतकर शानदार शुरुआत की। इसके बाद दूसरे सेट में भी उन्होंने यही लय बरकरार रखी और 6-4 से मुकाबला अपने नाम किया। तीसरे सेट में भी जोकोविच वापसी नहीं कर सके और सिनर ने 6-4 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। इस हार के साथ जोकोविच का रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन की हार का लिया बदला

इस जीत के साथ सिनर ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जोकोविच से मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। अब उनकी नजर विंबलडन का खिताब जीतने पर होगी। फाइनल में उनका सामना फ्रेंच ओपन 2026 के चैंपियन और दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव से 12 जुलाई को होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में सिनर का पलड़ा भारी रहा है।

जोकोविच ने माना- सिनर बेहतर खिलाड़ी थे

हार के बाद नोवाक जोकोविच ने कहा कि इस मुकाबले में सिनर हर मामले में उनसे बेहतर साबित हुए। उन्होंने माना कि वो अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर नहीं खेल सके और सिनर ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। जोकोविच ने कहा कि उन्हें हार का दुख जरूर है, लेकिन उन्होंने बेहतर खिलाड़ी के खिलाफ मैच गंवाया है और इस नतीजे को स्वीकार करना होगा।

जोकोविच के खिलाफ हमेशा मुश्किल मुकाबला होता है - सिनर

जीत के बाद जैनिक सिनर ने कहा कि नोवाक जोकोविच के खिलाफ खेलना हमेशा बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलियन ओपन की हार के बाद उन्होंने अपने खेल में कुछ बदलाव किए और इस मैच में आक्रामक रणनीति अपनाई। सिनर ने अपनी टीम का भी धन्यवाद किया और कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहने का फायदा उन्हें इस मुकाबले में मिला। उन्होंने जोकोविच को दुनिया के सबसे बेहतरीन रिटर्न खिलाड़ियों में से एक बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलना जरूरी होता है।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू