खेल

वीरेंद्र सहवाग बोले, सौरभ गांगुली नहीं देते मौका तो इतने बड़े खिलाड़ी नहीं बन पाते महेंद्र सिंह धोनी

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly Birthday) आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम कई बड़े मुकाम हासिल किए। गांगुली की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों को धूल चटाई। इतना ही नहीं गांगुली की वजह से कई खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का भी मौका मिला। इनमें से एक खिलाड़ी है महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)। पूर्व भारतीय क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने सौरव गांगुली की तरफ करते हुए कहा कि, उनकी वजह से आज दुनिया को धोनी जैसा क्रिकेटर मिल पाया है। 

एक इंटरव्यू में सहवाग  (Virender Sehwag) ने कहा था कि धोनी के आगे बढ़ने में गांगुली की अहम भूमिका रही है। सहवाग ने कहा था, ''पहले दादा ने मेरे लिए ओपनिंग छोड़ी और इसके बाद धोनी के लिए नंबर 3 की जगह छोड़ी। अगर उस मैच में धोनी को 3 नंबर पर न भेजकर 6 नंबर पर ही रखते धोनी इतने बड़े खिलाड़ी नहीं बनते।'' इसके बाद इंटरव्यू में गांगुली ने कहा था कि, ,प्लेयर को जानने के लिए उसे आगे भेजना पड़ेगा, उसे जितना पीछे रखेंगे वह उतना ही पीछे रहेगा’ 

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गांगुली कमेंट्री बॉक्स में पहुंच गए। वहीं, उन्होंने 2019 में उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने यह जिम्मेदारी भी बड़ी बखूबी से निभाई। मालूम हो कि गांगुली करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। गांगुली आईसीसी टूर्नामेंट के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 183 रन बनाए हैं। 

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला