नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) से एक बड़ा फेरबदल देखने मिला है। जहां, गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच ट्रेड हुआ है। दरअसल, केकेआर ने गुजरात के दो खिलाड़ी लॉकी फर्ग्युसन (Lockie Ferguson) और रहमानुल्ला गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) को आगामी सीजन के लिए अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है। ट्रेड विंडो के तहत कोलकाता (KKR) ने दोनों विदेशी खिलाड़ी को टीम में लिया है।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन आईपीएल 2022 में अपना शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने गुजरात के लिए 13 मैचों में 12 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने एक मैच में चार विकेट अपने नाम किए थे। बता दें कि, लॉकी फर्ग्यूसन 2019 से 2021 तक केकेआर का ही हिस्सा थे। लेकिन, पिछले सीजन मेगा ऑक्शन में हार्दिक पांड्या की टीम ने 10 करोड़ रुपए की मोटी रकम में उन्हें ख़रीदा था।
https://twitter.com/ani_digital/status/1591696952777113600
वहीं, अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज को चोटिल जेसन रॉय की जगह 50 लाख की कीमत पर गुजरात की टीम में जोड़ा गया था। हालांकि, पिछले आईपीएल सीजन में उन्हें कोई भी मैच नहीं खेलने का मौका नहीं मिला तय। मौजूदा समय में अब रॉय फिट हो चुके हैं और आने वाले सीजन में वह गुजरात के लिए पारी की शुरुआत करते दिखाई दे सकते हैं।
रहमनुल्लाह गुरबाज ने हाल ही में एशिया कप और टी20 विश्व कप अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का नमूना दिखाया हैं। इसी वजह से केकेआर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, ये देखने लायक होगा कि, कोलकाता की टीम गुरबाज का इस्तेमाल कैसे करती है।
बता दें कि, गुजरात टाइटंस ने पिछले साल आईपीएल में डेब्यू किया था। इस टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या है। जिन्होंने अपने डेब्यू साल में ही आईपीएल का टाइटल हासिल किया था। गुजरात ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था।