खेल

BCCI का बड़ा फैसला, अब पुरुष-महिला क्रिकेटर्स को मिलेगी एक समान मैच फीस

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला किया है। अब अब महिला क्रिकेटर और पुरुष क्रिकेटर के वेतन में कोई भेदभाव नहीं रहेगा। सभी को एक समान वेतन मिलेगा। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने दी है।

जय शाह (Jay Shah) ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले का ऐलान किया है। उन्होंने बताया है कि, 'अब से महिलाओं को भी पुरुष को समान ही मैच फीस मिलेगी। पुरुषों को टेस्ट क्रिकेट में एक मैच के लिए 15 लाख रुपए मिलते हैं। जबकि वनडे इंटरनेशनल में एक मैच के 6 लाख रुपए दिए जाते हैं। वहीं, पुरुषों को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक मैच खेलने के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं।'

बीसीसीआई सचिव ने कहा कि, 'हम अब लैंगिक समानता के एक नए युग में एंट्री कर रहे हैं। ऐसे में अब महिला और पुरुष दोनों के लिए ही समान मैच फीस रहेगी।' इसके साथ ही जय शाह ने इस फैसले का सपोर्ट करने के लिए अपेक्स काउंसिल का भी धन्यवाद दिया है।

बता दें कि, क्रिकेट में महिला और पुरुषों को एक समान फीस देने की पहल न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने शुरू की थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड इसी साल जून महीने में यह फैसला किया। इसको लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड  और 6 बड़ी एसोसिएशन के बीच एग्रीमेंट भी हुआ। यह डील पहले पांच साल के लिए की गई।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को थोड़ी देर में किया जाएगा पेश, कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO