अनिमेष कुजूर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने

PUMA Fast Arms Fast Legs: भारतीय धावक अनिमेष कुजूर ने जर्मनी में 100 मीटर रेस 10.14 सेकेंड में पूरी कर इतिहास रच दिया है और वो विदेश में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

सृष्टि मौर्य

Animesh Kujur Creates History: भारतीय धावक अनिमेष कुजूर ने जर्मनी में आयोजित प्यूमा फास्ट आर्म्स एंड फास्ट लेग्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। उन्होंने 100 मीटर दौड़ का फाइनल 10.14 सेकेंड में पूरा किया और दूसरा स्थान हासिल किया। यह किसी भी भारतीय एथलीट का विदेश में 100 मीटर दौड़ का अब तक का सबसे तेज समय है।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड से सिर्फ थोड़ा पीछे

अनिमेष का ये समय भारतीय इतिहास का दूसरा सबसे तेज समय भी बन गया है। उनसे आगे सिर्फ गुरिंदरवीर सिंह हैं, जिन्होंने इसी साल फेडरेशन कप में 10.09 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। अनिमेष ने फाइनल से पहले हीट्स में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10.19 सेकेंड का समय निकाला था।

100 मीटर में भी दिखाया दम

ओडिशा के रहने वाले अनिमेष कुजूर को मुख्य रूप से 200 मीटर धावक माना जाता है, लेकिन जर्मनी में उन्होंने पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए 100 मीटर में भी अपनी रफ्तार का दम दिखाया। फाइनल में उन्होंने शुरुआत से शानदार दौड़ लगाई और आखिर तक अपनी गति बनाए रखी। इस रेस में दक्षिण अफ्रीका के अंडर-18 विश्व चैंपियन रेटशिदिसित्स्वे म्लेंगा ने 10.03 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में रहेंगी अनिमेष पर नजरें

पिछले कुछ महीनों में भारतीय स्प्रिंटिंग में लगातार सुधार देखने को मिला है। फेडरेशन कप के दौरान गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर ने 24 घंटे के अंदर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार बेहतर किया था। अब अनिमेष 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत की 100 मीटर और 200 मीटर टीम में जगह बना चुके हैं। जर्मनी की प्रतियोगिता के बाद वो पोलैंड के स्पाला में भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर से जुड़ेंगे और फिर ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट