(डिज़ाइन फोटो) 
खेल

भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों का स्वदेश लौटने पर ढोल ताशे के साथ जोरदार स्वागत

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरूष हॉकी टीम के सदस्यों का आज भारत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह और टीम का फूलों की मालाओं और ढोल ताशे के साथ स्वागत किया गया।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरूष हॉकी टीम के सदस्यों का आज शनिवार की सुबह पेरिस से भारत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया । भारतीय टीम बीते गुरुवार को स्पेन को कांस्य पदक के मुकाबले में 2-1 से हराकर हॉकी में 13वां ओलंपिक पदक जीतकर लौटी है ।

आज दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह और टीम का फूलों की मालाओं और ढोल ताशे के साथ स्वागत किया गया। हरमनप्रीत ने मीडिया से कहा , " हमें पूरा सहयोग मिला और हमारी सारी जरूरतें पूरी की गई । हम धन्यवाद देना चाहते हैं ।'' उन्होंने आगे कहा कि, " हॉकी के लिये यह बड़ी उपलब्धि है । इस प्यार से हमारी जिम्मेदारी बढ गई है । हम हर बार पदक जीतकर लौटने की कोशिश करेंगे ।'' हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक में सर्वाधिक 10 गोल दागे हैं ।

जानकारी दें कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद कहा था कि, सपना तो गोल्ड मेडल का था लेकिन लगातार दूसरे ओलंपिक में कांस्य जीतकर इस टीम ने साबित कर दिया है कि यह दुनिया में किसी भी टीम को हरा सकती है । वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पेरिस में भारतीय हॉकी टीम को फोन करके ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी थी और खिलाड़ियों के अथक प्रयासों की सराहना की थी। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ ‘भारत माता की जय' के नारों के साथ अंत में कहा था कि, "सरपंच साहब फिर से बहुत बहुत बधाई।''

बता दें कि भारतीय हॉकी की दीवार गोलकीपर पी आर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में दो पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के साथ भारत के ध्वजवाहक होंगे। श्रीजेश के नाम पर अंतिम मोहर लगाने से पहले भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने नीरज चोपड़ा से भी बात की थी और उन्होंने कहा था कि भाला फेंक यह स्टार एथलीट भी चाहता था कि पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास लेने वाले हॉकी खिलाड़ी को ही यह सम्मान मिलना चाहिए।

पता हो कि श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि पेरिस ओलंपिक के बाद वह संन्यास ले लेंगे।भारत ने कांस्य पदक के मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर श्रीजेश को शानदार विदाई दी। श्रीजेश हांगझोउ एशियाई खेलों के समापन समारोह में भी भारत के ध्वजवाहक थे। श्रीजेश के साथ अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और संजय समापन समारोह के बाद ही लौटेंगे ।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता