भारतीय हॉकी टीम (सोर्स-सोशल मीडिया) 
खेल

भारतीय हॉकी टीम का भुवनेश्‍वर में हुआ भव्य स्वागत, विक्‍ट्री परेड में फैंस के साथ मनाया जीत का जश्न

भारतीय पुरुष हॉकी टीम भुवनेश्वर हवाई अड्डे पहुंची तब शहर में उनका भव्य सम्मान समारोह हुआ। जिसके बाद उन्होंने पहले हवाई अड्डे से कलिंगा स्टेडियम तक रोड शो निकाला। जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है।

मृणाल पाठक

भुवनेश्‍वर: भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज यानी बुधवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्‍वर में रोड शो करने वाली है। जिसके लिए टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। जहां सभी का शाही स्वागत हुआ। जिसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने बस में बैठकर पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का जश्न फैंस के साथ मनाया।

जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम भुवनेश्वर हवाई अड्डे पहुंची तब शहर में उनका भव्य सम्मान समारोह हुआ। जिसके बाद उन्होंने पहले हवाई अड्डे से कलिंगा स्टेडियम तक रोड शो निकाला। जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है।

ओडिशा सरकार ने कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच भारतीय हॉकी टीम की विक्‍ट्री परेड का आयोजन किया है। बस में पीआर श्रीजेश से लेकर मनप्रीत सिंह और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की भी मौजूद थे।

जानकारी के लिए बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। जिसके बाद से ही उन पर पैसों की बरसात हो रही है। राज्य सरकारों ने अपने खिलाड़ियों के लिए खजाना खोला और प्रत्येक खिलाड़ी को मोटी रकम देकर सम्मानित किया।

याद दिला दें कि भारत ने 52 साल के बाद ओलंपिक्‍स में हॉकी में लगातार दो मेडल जीते हैं। इससे पहले भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता था। हालांकि इस बार भारत से गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी के हाथों हार का सामना करके स्पेन के खिलाफ कांस्य के लिए भिड़ना पड़ा था।

पुरुष और महिला दोनों भारतीय हॉकी टीम की आधिकारिक प्रायोजक ओडिशा सरकार ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। सूरज ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला