खेल

मोहम्मद सिराज ने लिया बड़ा फैसला, इस विदेशी टीम से किया करार

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने बड़ा फैसला लिया है। मोहम्मद सिराज इस समय जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज में खेल रहे हैं लेकिन भारत की टी20 टीम में नहीं हैं। वहीं, उन्होंने अब सितंबर में वारविकशर (Warwickshire) के लिए इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप में खेलने का फैसला लिया है। मोहम्मद सिराज वारविकशर के सीजन के आखिरी के तीन मैचों में मैदान में नज़र आएंगे। 

काउंटी क्लब ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, 'वारविकशर काउंटी क्रिकेट क्लब ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से काउंटी चैम्पियनशिप सत्र के अंतिम तीन मैचों के लिये करार किया है। 28 साल का यह खिलाड़ी 12 सितंबर (सोमवार) को समरसेट के खिलाफ घरेलू मुकाबले से पहले एजबेस्टन में पहुंच जायेगा।'

मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने जुलाई में एजबेस्टन में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में कमाल किया था। उन्होंने भारत की पहली पारी में  66 रन देकर चार विकेट झटके थे। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीन वनडे मैचों में छह विकेट लिए थे।

बता दें कि, मोहम्मद सिराज भारत के लिए सभी प्रारूपों में 26 मैचों में 56 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैं वारविकशर (बीयर्स टीम) से जुड़ने के लिये बेताब हूं। मुझे हमेशा भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में खेलने में मजा आया है और मैं काउंटी क्रिकेट का अनुभव हासिल करने के लिये उत्साहित हूं।'

उन्होंने कहा, 'एजबेस्टन विश्व स्तरीय स्टेडियम है और इस साल टेस्ट के लिये वहां जो माहौल था, वो काफी विशेष था। मैं सितंबर में खेलने के लिये उत्साहित हूं और उम्मीद करता हूं कि टीम को सत्र का समापन अच्छी तरह करने में मदद करूंगा।'

मालूम हो कि, मोहम्मद सिराज इस सीजन में वारविकशर का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कृणाल पंड्या ने रॉयल लंदन कप वनडे चैम्पियनशिप के लिये क्लब से करार किया था।

सिराज मौजूदा में तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है। सीरीज के पहले मैच में सिराज ने काफी किफायती गेंदबाजी की थी। उन्होंने अपने आठ ओवर की गेंदबाजी में दो मेडन के साथ एक विकेट भी लिए। इस मैच में टीम इंडिया ने मेजबान जिम्बाब्वे को आसानी से 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: आज हर भारतीय को पत्रकार बनने की आवश्यकता, Gen Z आंदोलन ने बदली पत्रकारिता की छवी

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट

LoC पर संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट! सेना के जवानों ने की 12 राउंड फायरिंग, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट