खेल

Arshdeep Singh के अलावा दुनिया के इन 5 खिलाड़ियों ने T20I Cricket में फेंके हैं सबसे ज्यादा No Ball

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

India vs Sri Lanka T20I Series के 5 जनवरी, गुरूवार को पुणे में खेले गए दूसरे मैच में  भारतीय टीम के बेहतरीन सीमर  अर्शदीप सिंह ने 5 नो बॉल (No Ball) फेंके। उन्होंने अपनी 2 ओवर की गेंदबाज़ी में 18.50 की इकोनॉमी से 37 रन दे दिए। एक मौका ऐसा भी देखा गया, जब कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya Captain) उनपर गुस्सा हुए। आइए जानें T20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा नो बॉल करने वाले 5 गेंदबाजों के नाम।

1.  अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)

Sri Lanka vs India 2nd T20I, 2023 Pune Match में अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा नो बॉल फेंककर अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। T20I Cricket का इतिहास बताता है कि अर्शदीप सिंह T20I Cricket में सबसे ज़्यादा नो बॉल  करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप ने अब तक कुल 22 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 14 नो बॉल किए।

2. उनके बाद दूसरे पायदान पर हैं पाकिस्तान के सीमर हसन अली (Hasan Ali)। हसन अली ने अब तक कुल 50 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 11 नो बॉल हैं।

3. तीसरे नंबर पर हैं वेस्ट इंडीज के फ़ास्ट बोलर कीमो पॉल (Keemo Paul), जिन्होंने कुल  23 मैचों में 11 नो बॉल किए।

4. चौथे पायदान वेस्ट इंडीज़ के ही तेज़ गेंदबाज़ ओशेन थॉमस (Oshane Thomas) हैं। उन्होंने कुल खेले 20 मैचों में 11 नो बॉल किए हैं।

5. पांचवें नंबर पर जिम्बाब्वे के सीमर रिचर्ड नगारवा (Richard Ngarava) हैं, जिन्होंने कुल खेले 31 मैचों में कुल 10 नो बॉल किए हैं।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा