पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की भारतीय प्लेयर से बदतमीजी (सोर्स- वीडियो) 
खेल

तहज़ीब भूला पाकिस्तानी खिलाड़ी...India से मिली करारी हार तो भारतीय प्लेयर से की बदसलूकी- देखें VIDEO

कजाकिस्तान में आयोजित जूनियर डेविस कप में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। अपनी हार से पाकिस्तानी खिलाड़ी बौखला गया और भारतीय खिलाड़ी से बदतमीजी कर बैठा, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

मृणाल पाठक

पाकिस्तान पहले ही अपनी नापाक हरकतों की वजह से विश्व भर में बदनाम है, ऊपर से पाक खिलाड़ियों की बदतमीजी भी हद पार हो जाती है, जिसका ताजा उदाहरण खेल के मैदान से देखने मिला है। मानों पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपनी तहज़ीब ही भूल गया हो।

दरअसल, कजाकिस्तान में आयोजित जूनियर डेविस कप में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। भारतीय खिलाड़ी ने इस मुकाबले में 2-0 से जीत दर्ज की। लेकिन, अपनी हार से पाकिस्तानी खिलाड़ी बौखला गया और भारतीय खिलाड़ी से बदतमीजी कर बैठा, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

हालांकि, यह विवाद खेल के मैदान से ज्यादा एक खिलाड़ी के व्यवहार को लेकर चर्चा में आया है। क्योंकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखने मिलता है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी का अहंकारी रवैया कैसे उसके संस्कार हीन होने का सबूत दे रहा है।

भारत ने 24 मई को जूनियर डेविस कप में पाकिस्तान को 2-0 से हराकर अंडर-16 टूर्नामेंट में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को पूरी तरह से हरा दिया। मैच के तीन दिन बाद एक वीडियो वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने एक भारतीय खिलाड़ी से अपमानजनक तरीके से हाथ मिलाया।

लेकिन खास बात यह रही कि अपमानित होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ी ने अपना संयम बनाए रखा और पलटवार नहीं किया। उन्होंने अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्वता और बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। जिससे पाकिस्तान बौखला गया था और भारत पर हमले करने लगा था, हालांकि उसे उसके हर हमले का करारा जवाब मिला।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट