खेल

ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट पर 94 रन

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां लंच तक तीन विकेट पर 94 रन बनाए।

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने लंच से ठीक पहले मार्नस लाबुशेन (18) और स्टीव स्मिथ (शून्य) को पवेलियन भेजा। इससे पहले मोहम्मद शमी ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (15) को आउट किया। लंच के समय उस्मान ख्वाजा 50 और ट्रेविस हेड एक रन पर खेल रहे थे।

भारत की तरफ से अश्विन ने 29 रन देकर दो जबकि शमी ने 31 रन देकर एक विकेट लिया है। भारत नागपुर में पहला टेस्ट में पारी और 132 रन से जीत कर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है। (एजेंसी)

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग