'अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ' टीम (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सलीमा टेटे को सौंपी गई कप्तानी

FIH Women's Hockey World Cup: महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के 20 खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए गए है। सलीमा टेटे संभालेंगी कमान और ग्रुप स्टेज में भारत का पहला मैच चीन से होगा।

सृष्टि मौर्य

FIH Women's Hockey World Cup 2026 India Squad: हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले 'अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ' (FIH) महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। 20 सदस्यीय टीम की कमान एक बार फिर सलीमा टेटे को सौंपी गई है। मुख्य कोच स्जोर्ड मारिन ने इस टीम को अनुभव और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण बताया है।

कब और कहां होगा ये मैच?

15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम फिलहाल बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में तैयारी कर रही है। हाल ही में न्यूजीलैंड में खेले गए FIH नेशंस कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता था और पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहा था। उसी प्रदर्शन को देखते हुए कई युवा खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है।

किस खिलाड़ी की क्या भूमिका रहेगी?

गोलकीपर के रूप में सविता और बिचू देवी खरिबाम को चुना गया है। डिफेंस में ईशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति और शिल्पी डबास शामिल हैं। मिडफील्ड की जिम्मेदारी कप्तान सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग संभालेंगी।

फॉरवर्ड लाइन में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, ईशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग को जगह मिली है।

स्जोर्ड मारिन ने क्या कहा?

मुख्य कोच स्जोर्ड मारिन ने टीम चयन पर कहा कि खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है और उन्हें विश्वास है कि यह टीम विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ चुनौती पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

वर्ल्ड कप में भारत को पूल-डी में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने सभी ग्रुप मुकाबले नीदरलैंड के वैगेनर हॉकी स्टेडियम एम्स्टलवीन में खेलेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 16 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा। इसके बाद 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड से भिड़ेने वाले है।

भारत की 20 सदस्यीय टीम:

गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खरिबाम

डिफेंडर: ईशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास

मिडफील्डर:सलीमा टेटे (कप्तान), निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, दीपिका सोरेंग

फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, ईशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां