एफआईएच प्रो लीग (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

Asia Cup से पहले भारतीय हॉकी टीम का खराब प्रदर्शन जारी, FIH Pro League में मिली लगातार छठी हार

एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भारतीय हॉकी टीम को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले को 3-2 से गंवा दिया।

उज्जवल सिन्हा

बेल्जियम: हॉकी एशिया कप से भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन जारी रहा है। एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भारतीय हॉकी टीम को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-2 से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारतीय टीम नीदरलैंड और अर्जेंटीना से हार चुकी है। हालांकि भारत ने सभी करीबी मुकाबले गंवाए हैं।

अपना 400वां मैच खेलने वाले पूर्व भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह कुछ खास नहीं कर सके। इस मुकाबले में भारत के लिए संजय (तीसरे मिनट) और दिलप्रीत सिंह (36वें मिनट) ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम ब्रैंड (चौथे), ब्लैक गोवर्स (पांचवें) और कूपर बर्न्स (18वें मिनट) ने गोल किए।

शानदार शुरुआत के बाद भी दबदबा नहीं बना सकी भारतीय टीम

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत करते हुए तीसरे मिनट में ही गोल दाग दिया था। संजय ने शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर के रिबाउंड पर गोल किया। हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक मिनट बाद ही गोल करते हुए स्कोर को बराबर कर लिया। उसके बाद पांचवें मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने एक और गोल करके बढ़त बना ली।

ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से हुई हावी

ऑस्ट्रेलिया इसके बाद मैच पर पूरी तरह हावी हो गया। टीम ने अगले कुछ मिनटों में चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये। बर्न्स ने मैच के 18वें मिनट में गोल कर टीम को 3-1 से आगे कर दिया। पाठक ने इसके बाद कुछ शानदार बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को और बड़ी होने से रोक दिया। उन्होंने इस दौरान 24वें मिनट में डेविस एटकिंसन के प्रयास पर कमाल का बचाव किया।

भारतीय टीम को मैच के 27 वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम ने दोनों मौकों को जाया कर दिया। मध्यांतर के बाद मैच के 36वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा और अभिषेक की मदद से बनाये मौके को दिलप्रीत सिंह ने गोल में बदल कर मैच में भारत को वापसी दिलाने की कोशिश की लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय रक्षापंक्ति पर दबाव बनाये रखा।

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 10 मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन पाठक ने तीनों मौकों पर अच्छा बचाव किया। भारतीय टीम अब 21 जून को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी। (भाषा इनपुट के साथ)

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन