-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Cuts Daily Allowance For Staff Streamline Travel Policy
BCCI ने जनवरी से कर्मचारियों का नहीं किया है भुगतान, अब दैनिक भत्ते में भी कर दी कटौती; बना दिया नई ट्रेवल पॉलिसी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बीसीसीआई ने ट्रेवल नीति को सरल बनाते हुए पैसों में कटौती की है। जनवरी से बीसीसीआई ने कर्मचारियों को दैनिक भत्ते का भुगतान नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि नई नीति के बाद अब जल्द ही सभी के पैसे मिल जाएंगे।

बीसीसीआई (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बीसीसीआई ने एपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद कई फैसले लिए हैं। इन फैसले में सभी विभागों के कर्मचारियों के दैनिक भत्तों का भुगतान भी शामिल है। बीसीसीआई ने अब बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों द्वारा घरेलू टूर्नामेंट भत्ता नीति को सरल बनाने के बाद किया जाएगा। जनवरी 2025 से अब तक कर्मचारियों को भत्ता नहीं मिला था, लेकिन अब नई नीति लागू होने के बाद जल्द ही उनका बकाया पैसा मिल जाएगा।
बीसीसीआई की मौजूदा यात्रा नीति के अनुसार कर्मचारियों को छोटी अवधि की यात्रा (चार दिन तक) के लिए प्रतिदिन 15,000 रुपये और आमतौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) और भारत द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतियोगिताओं से संबंधित लंबी अवधि की यात्रा के लिए प्रतिदिन 10,000 रुपये का भुगतान किया जाता है। यात्रा के दौरान एकमुश्त आकस्मिक भत्ता 7500 रुपये था।
बीसीसीआई ने आकस्मिक भत्ते को हटाया
संशोधित नीति के अनुसार आकस्मिक भत्ते को हटा दिया गया है और कर्मचारियों को अब यात्रा के दौरान प्रतिदिन 10,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। आईपीएल का आयोजन दो महीने से कुछ अधिक समय तक होता है जबकि आईसीसी प्रतियोगिता भी कम से कम एक महीने तक चलती है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने मीडिया एजेंसी को बताया कि स्रोत पर कर कटौती के बाद प्रतिदिन भत्ता 6500 रुपये होता है।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
इस लिए बनाई गई नई पॉलिसी
जब नीति में बदलाव किया जा रहा था, तब तक बीसीसीआई के कर्मचारियों जैसे वित्त, संचालन और मीडिया विभाग के लोगों को आईपीएल और डब्ल्यूपीएल के दौरान मिलने वाला रोज़ का भत्ता नहीं दिया गया था। अब जब नई नीति तैयार हो गई है, तो उनका रुका हुआ पैसा जल्द ही दे दिया जाएगा। बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक, भत्तों को लेकर एक स्पष्ट और समान नीति की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि कुछ कर्मचारी टूर्नामेंट के दौरान मुंबई मुख्यालय में रहकर काम कर रहे थे, फिर भी वे यात्रा भत्ते का दावा कर रहे थे। ऐसे में यह नीति लागू की गई है।
आईपीएल के लिए भत्ते का हिसाब
-
यदि कोई कर्मचारी पूरे 70 दिनों के आईपीएल टूर्नामेंट के लिए यात्रा करता है, तो वह ₹10,000 प्रतिदिन के हिसाब से ₹7 लाख का दावा कर सकता है।
-
अगर कोई कर्मचारी टूर्नामेंट के दौरान आंशिक (सीमित) यात्रा करता है, तो वह कुल भत्ते का 60% यानी ₹4.2 लाख का दावा कर सकता है।
-
जो कर्मचारी पूरी तरह से मुंबई में रहकर काम करता है और कहीं यात्रा नहीं करता, वह 40% यानी ₹2.8 लाख का दावा कर सकता है।
विदेश यात्राओं के लिए भत्ता
-
बीसीसीआई के सामान्य कर्मचारियों को विदेश यात्रा पर $300 प्रतिदिन का भत्ता मिलता है।
-
जबकि अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव जैसे वरिष्ठ मानद पदाधिकारियों को $1,000 प्रतिदिन का भत्ता दिया जाता है।
(भाषा इनपुट के साथ)
Bcci cuts daily allowance for staff streamline travel policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
Jul 22, 2026 | 05:30 AM26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














