फोटो सोर्स - सोशल मीडिया  
खेल

ICC Champions Trophy 2025 में भारत ने तीसरी बार जमाया कब्जा, PM मोदी बोलें- क्रिकेट टीम पर गर्व... राहुल गांधी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक असाधारण मुकाबला और एक असाधारण नतीजा। आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी घर लाने के लिए हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है।''

विकास कुमार उपाध्याय

स्पोर्ट्स डेस्क : चैंपिंयस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी देश ने 3 बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत हासिल की है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने दुबई में भारत का परचम लहराया है।

चैंपियंस ट्रॉफी के इस महामुकाबले में भारत के जीतते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) अर्धशतक से रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 अपने नाम की। यह टीम का तीसरा चैंपियन्स ट्रॉफी खिताब है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक असाधारण मुकाबला और एक असाधारण नतीजा। आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी घर लाने के लिए हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है।'' उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।''

नेता प्रतिपतक्ष राहुल गांधी ने भी भारत के इस शानदार जीत को लेकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर पोस्ट किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "शानदार जीत, लड़कों! आप में से हर एक ने एक अरब दिलों को गर्व से भर दिया है। #टीमइंडिया का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, जिसमें शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन और मैदान पर पूरी तरह से दबदबा शामिल है, यह वाकई प्रेरणादायक रहा है। बधाई हो, चैंपियंस!"

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला