नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 23 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है।
नेट सेशन के दौरान पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शान मसूद (Shan Masood) चोटिल हो गए और उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।दरअसल, भारत से भिड़ने के पहले पाकिस्तान की टीम प्रैक्टिस कर रही थी। इसी दौरान शान मसूद को मोहम्मद नवाज की एक गेंद सिर पर जाकर लगी। जिसके बाद शान कुछ देर के लिए वहीं पर बैठ गए।
शान (Shan Masood) की चोट को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, जांच के बाद इस बात का पता चल सकेगा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। शान मसूद पाकिस्तान की तरफ से मध्यकम्र में बल्लेबाजी करते आते है। पाकिस्तान पिछले कुछ समय से अपने मिडिल ऑर्डर की समस्या से जूझ रही है।
बता दें कि, पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वलए मैच के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को शामिल किया जा सकता है। पंत का हालिया फॉर्म भी काफी खराब रहा है। वह वॉर्म मैच के 2 मैचों में 9-9 रनों की पारी खेली थी।