-विनय कुमार
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज (New Zealand vs India ODI Series, 2022 India on New Zealand Tour, 2022) के ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 306 रन बनाए थे और यह आंकड़ा न्यूजीलैंड को हराने के लिए बढ़िया था। लेकिन, टीम इंडिया अपने स्कोर का बचाव नहीं कर सकी और उसे हार मिली। इस हार की असली वजह सामने आई है, जो इंग्लैंड के पूर्व धुरंधर खिलाड़ी माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने बताई।
गौरतलब है कि इस मैच में टॉस न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता और भारत के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan Captain Team India IND vs NZ, 2022) को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारतीय बल्लेबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन किया और टारगेट भी बहुत आसान नहीं था। लेकिन, जब भारत की गेंदबाज़ी की बारी आई, उसमें उमरान मलिक (Umran Malik) को छोड़कर बाकी सभी बेधार नज़र आए। न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों से खूब पिटे। और, टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से 3 मैचों की इस वनडे सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
https://twitter.com/WasimJaffer14/status/1596071851176124417
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने भारत की हार की सबसे बड़ी वजह बताई। उन्होंने टीम के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan Captain Team India) द्वारा प्लेइंग इलेवन के चुनाव पर प्रश्न खड़े लिए। उन्होंने कहा कि उस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवेन में 7 नहीं तो कम से कम 6 गेंदबाज तो होने ही चाहिए थे।
माइकल वॉन ने वसीम जाफर (Wasim Jaffer) के ट्वीट पर जवाब देते हुए भारत की हार का कारण बताया। गौरतलब है कि वसीम जाफर ने अपनी ट्वीट में लिखा था, "Well played @BLACKCAPS ?? Made 300 look like 270. Williamson all class as always but Latham stole the show. Not easy for an opener to move down the order and still be successful. India missed a trick by just playing 5 bowlers. #NZvIND"
इसके बाद जाफर को रिप्लाई में माइकल वॉन ने भारतीय टीम के कप्तान के प्लेइंग इलेवन के चयन की बात कही।