नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ 3rd T20) का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बारिश की वजह से धूल गया। जिसका नतीजा DLS के द्वारा निकाला गया, जहां यह मैच ड्रॉ रहा। हालांकि, भारत 1-0 से सीरीज जीतने में कामयाब रहा।
https://twitter.com/BCCI/status/1595002651334574080
बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके बाद टीम इंडिया बल्लेबाजी के उतरी। हालांकि, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम का स्कोर 75-4 हो गया। इस बीच बारिश आई, जिसके बाद मैच रोका गया।
आईसीसी के नए नियमों के अनुसार 5-5 से अधिक ओवर होने पर डकवर्थ लुईस सिस्टम लागू होता है। यहां भी ऐसा ही हुआ और मैच रद्द ना होकर टाई घोषित किया गया।
बता दें कि, तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द किया गया था। जिसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से मात दी थी।
वहीं, अब तीसरे मैच में भी बारिश ने दखल दिया, जिसकी वजह से यह मुकाबला टाई रहा, इस मैच का फैसला DLS के द्वारा निकाला गया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी ने भारत ने यह सीरीज जीतने में कामयाब रही।