File Photo 
खेल

आज एडिलेड के मैदान में आसमानी अटैक का खतरा कितना? रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, जानिए क्या बोलता है मौसम का अनुमान

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

साल 2007 के 15 साल बाद भारत अपने दूसरे ICC T20 World Cup चैंपियन बनने से केवल दो कदम दूर है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही टीम इंडिया आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। आज का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे निर्धारित है।

दोनों देश आज एडिलेड में होने वाले इस मुकाबले को जीतने के लिए अपनी जान झोंक देंगे। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है। खास बात ये भी देखिए कि भारत और इंग्लैंड की टीमें इस ताज़ा वर्ल्ड कप के Super-12 राउंड में सिर्फ एक ही मैच हारीं। टीम इंडिया ग्रुप 2 में टॉप पर रही और इंग्लैंड की टीम ग्रुप 1 में दूसरे नंबर पर।

इंग्लैंड के लिए आज के सेमीफाइनल मुकाबले तक पहुंचने की डगर आसान नहीं रही। उसे बारिश के साथ-साथ ग्रुप में हार-जीत के बदलते समीकरणों से हुए उलटफेर का भी सामना करना पड़ा। वहीं, भारत को भी भाग्य का साथ मिला। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले को छोड़कर किसी भी मैच में बारिश ने खलल नहीं डाला। लेकिन, आज के सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश का अटैक गुड़ गोबर कर सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के पूर्वानुमान कहता है कि आज एडिलेड में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। और मैच के दौरान आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, मैच के समय बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तेज हवाएं चलती रह सकती हैं, जिसका फायदा गेंदबाजों को हो सकता है।

यदि बादल ज़ोर से बरस गया

मौसम विभाग के मुताबिक, यूं तो आज के मुकाबले के दौरान बारिश के आसार नहीं हैं और पूरे 40 ओवर का खेल होना तय है। लेकिन, मौसम है, यदि बादल बरस पड़े, तो ऐसी स्थिति में  दोनों टीमों के बीच कम से कम 10-10 ओवर की बल्लेबाजी होगी। ऐसा नहीं होने की स्थिति में मैच अगले दिन यानी रिजर्व डे पर खेला जाएगा।

Semifinal खेले बगैर भी फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया

किसी वजह से यदि आज और रिजर्व डे को भी मैच रद्द हो जाता है, तो उस स्थिति में भारत को फायदा होगा और टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी पाकिस्तान से लोहा लेने।  यानी, यदि भारत बनाम इंग्लैंड  सेमीफाइनल का परिणाम नहीं निकल पाता है, और मैच को रद्द हो जाए, तो वैसी स्थिति में सुपर-12 स्टेज में अपने ग्रुप में टॉप करने वाली टीम को फाइनल मैच में अवसर मिलेगा। और, us लिहाज से टीम इंडिया टॉप पर है। 

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब