खेल

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा समेत तीन खिलाड़ी हुए तीसरे वनडे से बाहर

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh 3rd ODI Match) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारत को इस सीरीज के दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बांग्लादेश ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर ली है। सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा है।

इस सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) और कुलदीप सेन (Kuldeep Sen) नज़र नहीं आने वाले है। भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने बताया कि, यह तीनों खिलाड़ी चोटिल है, जिस वजह से वह तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। 

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए। जिस वजह से वह पहले फील्डिंग करते समय मैदान से बाहर चले गए और फिर 9 वें नंबर और बल्लेबाजी करने आए। बांग्लादेश की पारी के दूसरे ओवर में स्लिप में कैच लेने की कोशिश में रोहित शर्मा की अंगुली में चोट लग गई। वह तुरंत मैदान छोड़कर स्कैन के लिए अस्पताल पहुंचे। 

कुछ देर बाद उन्होंने अपनी उंगली पर पट्टी बांधी और ड्रेसिंग रूम में लौट आए। इसी बीच रोहित शर्मा 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तो लग रहा था कि वह मैच में बल्लेबाजी नहीं करेंगे। लेकिन नीचे के बल्लेबाजों से ज्यादा सहयोग नहीं मिलने के कारण रोहित का संघर्ष विफल रहा। रोहित ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन आखिरी गेंद पर चूक गए और बांग्लादेश ने 5 रन से मैच जीत लिया। 

सीरीज का तीसरा वनडे 10 दिसंबर को चितगाव में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया के लिए ये बुरी खबर सामने आ चुकी है। कोच राहुल द्रविड़ ने दूसरे वनडे में मिली हार के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से कुलदीप, दीपक और रोहित अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। कुलदीप और दीपक सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित भी अगला मैच नहीं खेल पाएंगे।” कोच द्रविड़ ने कहा, 'वह वापस मुंबई जाएंगे, जहां विशेषज्ञ उनका परीक्षण करेंगे। इसके बाद ही पता चलेगा कि वह टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। लेकिन इतना तय है कि ये तीनों सीरीज का आखिरी वनडे नहीं खेल पाएंगे।"

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी मौजूद

साहिल के शरीर में 200 छर्रे, राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस स्टेशन पर धरना, बोले- बिना FIR के नहीं हटेंगे

शांति चाहते हैं, तो युद्ध की तैयारी करें...पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने पाकिस्तान और चीन को लेकर दी बड़ी चेतावनी

48 घंटे में गिरफ्तारी वरना... जयपुर में CJP टीम पर हमले के बाद मदन दिलावर पर आई आंच, आशुतोष ने बताया जिम्मेदार

RTI में बड़ा खुलासा: दिल्ली में पैलेट गन से घायलों का आंकड़ा दोगुना, AIIMS और RML क्यों छिपा रहे जानकारी?