खेल

बुमराह की यॉर्कर में फंसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, आउट होने के बाद खुद करने लगे गेंदबाज की तारीफ

काजल चोपड़े

नागपुर: देश की उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। यह मैच भारत ने जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। इस मैच में बारिश ने खलल डाली थी। लेकिन, 8 ओवर के मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की टीम में वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह ने वापसी करते ही आना कमाल दिखा दिया। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला लिया। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का यह फैसला सही साबित हुआ। लंबे समय के बाद टीम में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर उतरते ही अपना जादू दिखाया। कप्तान ने बुमराह (Jasprit Bumrah) को पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया। बुमराह के ओवर की पहली गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने चौका जड़ दिया। एरोन फिंच (Aaron Finch) 15 गेंद पर 31 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी बुमराह ने अपना कमाल दिखाया और फिंच को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपनी इस ओवर की आखिरी गेंद यॉर्कर फेंकी। फिंच बुमराह की गेंद को समझ नहीं पाए। जब तक फिंच बल्ला नीचे लाते, तब तक बुमराह की यॉर्कर अपना काम कर चुकी थी और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान क्लीन बोल्ड हो चुके थे। बुमराह की गेंदबाजी को देखकर फिंच काफी प्रभावित हो गए। वहीं, आउट होने के बाद भी वह बुमराह की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए खुद को ताली बजाने से रोक नहीं पाए। 

अब नज़ारे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें फिंच को बोल्ड होने के बाद अपने बल्ले को थपथपाते देखा जा सकता है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। बुमराह की वापसी से भारतीय टीम में जान आ गयी है। 

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को कोर्ट में किया गया पेश, दिल्ली में आज फिर लेफ्ट का प्रदर्शन

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल