खेल

IRE vs SCO के बीच रोमांचक मुकाबला, स्कोर का बचाव करने में नाकाम रही स्कॉटलैंड की टीम, बेकार गई इस बल्लेबाज़ की 86 रनों की तूफानी पारी

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

ICC T20 World Cup, 2022 का आज चौथा दिन है। आज Group-B में स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच क्वालीफाइंग मुकाबले में (IRE vs SCO Qualifying Round) आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। 

इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए और आयरलैंड को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट दिया। जिसे चेज़ करने मैदान में उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 4 विकेट खो कर टारगेट हासिल कर लिया और जीत दर्ज़ की। आयरलैंड की तरफ से कर्टिस कैम्फर ने 32 गेंदों में 72 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा जॉर्ज डॉकरेल ने 27 बॉल में  39 रनों की शानदार पारी खेली। 

स्कॉटलैंड की बल्लेबाज़ी में माइकल जोन्स (Michael Jones) ने बल्लातोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 55 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी में उनके बल्ले से 4 छक्के और 6 चौके भी निकले थे। लेकिन, यह बेहतरीन पारी बेकार गई। स्कॉटलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव नहीं कर पाई। स्कॉटलैंड की तरफ से अन्य बल्लेबाज़ों में टीम के कप्तान रिची (रिचर्ड) बेरिंगटन (Richard Barrington) ने 27 बॉल में 37 रन बनाए। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे।

IRE vs SCO दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन

स्कॉटलैंड (Scotland)

जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, मैथ्यू क्रॉस (Mathew Cross Wicket-keeper), रिची बेरिंगटन (Richie Barrington Captain), कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ, ब्रैड व्हील।

आयरलैंड (Ireland)

पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (Andrew Balbirnie Captain), लोर्कन टकर (Lorcan Tucker Wicket-keeper), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी