नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) एक बड़ा ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने ICC U19 आयोजनों (U19 global events) के मेजबानों की घोषणा कर दी है। 2024 से लेकर 2027 तक U19 टूर्नामेंट के मेजबानी श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड, जिम्बाब्वे, नामीबिया, बांग्लादेश और नेपाल करेगा। ICC ने इन देशों में U19 टूर्नामेंट आयोजित करने की मंजूरी दे दी है, जिनमें मेंस और वुमेंस क्रिकेट इवेंट्स दोनों शामिल हैं।
ICC U19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी श्रीलंका को दी गई है। जबकि 2026 के संस्करण का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। ICC U19 महिला T20 विश्व कप 2025 में मलेशिया और थाईलैंड में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 2027 U19 महिला टी20 विश्व कप बांग्लादेश और नेपाल में संयुक्त रूप से आयोजित होगा।
https://twitter.com/ani_digital/status/1591708756764921858
मार्टिन स्नेडेन की अध्यक्षता वाली एक बोर्ड उप-समिति की देखरेख में प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया के माध्यम से मेजबान देशों का चयन किया गया है। ICC बोर्ड ने समिति की सिफारिशों को एक्सेप्ट कर लिया है। जहां, ICC मैनेजमेंट के साथ-साथ प्रत्येक बोली की गहन समीक्षा भी हुई। 10 टीमों के आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालिफिकेशन पाथवे को मंजूरी भी दे दी गई है।