खेल

ICC ने किया एलान, Chris Woakes बने Player of The Month, और Women's Cricket में 'इस' खिलाड़ी ने मारी बाज़ी

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

ICC ने जुलाई, 2023 के लिए Player of The Month जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। Men's Cricket के लिए इंग्लैंड के धुरंधर फास्ट बोलर और  ऑल-राउंडर क्रिस वोक्स (Chris Woakes) को ICC Men's Player of The Month से सम्मानित किया गया। 

वहीं, Women's Cricket के लिए ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ खिलाड़ी एशले गार्डनर (Ashleigh Gardener) को ICC Women's Player of The Month से नवाजा गया। 

गौरतलब है कि The Ashes AUS vs ENG 2023 में क्रिस  वोक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनके शानदार प्रदर्शन ने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की शानदार वापसी कराई थी। इस सीरीज में जानदार प्रदर्शन के लिए Chris Woakes को जुलाई का बेस्ट प्लेयर चुना गया। इस पुरस्कार की रेस में इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली (Zak Crawley) और नीदरलैंड्स के बैस डी लीड (Bas De Leede) भी थे। लेकिन, खिताब क्रिस वोक्स के नाम हुआ। 

https://twitter.com/ICC/status/1691359844350251008?t=fJkMhJX7gfG0VCwm8AjeKA&s=19

Women's Cricket की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया की धुरंधर हरफनमौला महिला खिलाड़ी एशले गार्डनर ने एक बार फिर यह अवार्ड जीता है। वो भी लगातार। ऐसा करने वाली वे दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर  बन गई हैं। Ashleigh Gardener ने चौथी बार यह पुरस्कार जीता है।

https://twitter.com/ICC/status/1691363036593020929?t=kD84zdpRKnJ7uVxMWfEXoQ&s=19

इस पुरस्कार को लेकर ऑस्ट्रेलिया की महिला ऑल राउंडर ऐशले गार्डनर ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा कि जुलाई के लिए ICC Player of The Month जीतना और ख़ास  तौर पर बैक-टू-बैक अवार्ड जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनना सम्मान की बात है। वहीं, Men's Cricket के लिए ICC Player of The Month जीतने वाले इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी Chris Woakes ने अपने एक बयान में कहा कि जुलाई के लिए ICC Player of The Month चुना जाने  की उन्हें खुशी है। The Ashes 2023 में अच्छा प्रदर्शन का श्रेय उन्होंने समूची टीम के प्रयास को दिया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट