खेल

BCCI ने किया बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का एलान, हरमनप्रीत संभालेंगी कमान

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 9 जुलाई से मीरपुर ने शुरू होने वाली बांग्लादेश (India vs Bangaldesh) के सीमित ओवरों के दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की। यह पहली बार होगा कि भारतीय महिला टीम फरवरी में साउथ अफ्रीका में टी20 विश्व कप के बाद खेलेगी। वहीं, हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) टीम की कमान संभालेंगी। वहीं, स्मृति मंधाना उपकप्तान है। जबकि रेणुका सिंह ठाकुर और ऋचा घोष को दोनों टीमों से बाहर कर दिया गया है। 

भारतीय महिला टीम (Team India) बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैच खेलने वाली  हैं। सभी छह मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (एसबीएनसीएस) में खेले जाएंगे। टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होने वाले हैं, वहीं वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होंगे।

भारत की महिला टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस मेघना , पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, मिन्नू मणि

भारत की महिला वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, प्रिया पुनिया, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, स्नेह राणा।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट