खेल

हरमनप्रीत कौर ICC रैंकिंग में पांचवें स्थान पर

काजल चोपड़े

दुबई: इंग्लैंड (England) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) आईसीसी महिला वनडे (ICC Women ODI Rankings) खिलाड़ियों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। इंग्लैंड को 3 . 0 से हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। हरमनप्रीत ने दूसरे मैच में 111 गेंद में नाबाद 143 रन बनाये थे।

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। मंधाना एक पायदान चढकर छठे और शर्मा आठ पायदान चढकर 24वें स्थान पर पहुंच गई। पूजा वस्त्राकर चार पायदान चढकर 49वें स्थान पर है और हरलीन देयोल 46 पायदान चढकर 81वें स्थान पर है।

रेणुका सिंह 35 पायदान चढकर 35वें स्थान पर पहुंच गई है। झूलन गोस्वामी पांचवीं पायदान से रिटायर हुई हैं। इंग्लैंड की डैनी वियाट दो पायदान चढकर 21वें स्थान पर है जबकि एमी जोंस चार पायदान चढकर 30वें स्थान पर है। चार्ली डीन 24 पायदान चढकर 62वें स्थान पर पहुंच गई है। (एजेंसी) 

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना