File Photo 
खेल

भारत से भिड़ने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, ग्लेन मैक्सवेल हुए चोटिल

मृणाल पाठक

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया ई आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) यहां जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक दुर्घटना में अपने पैर में फ्रेक्चर करा बैठे जिससे उनके अगले साल भारत दौरे पर जाने पर संदेह के बादल छा गये हैं। मैक्सवेल (34 साल) अपने मित्र के 50वें जन्मदिन के जश्न के मौके पर अपने बायें पैर की ‘फिबुला' में फ्रेक्चर करा बैठे और रविवार को इसकी सर्जरी करायी गयी।  

यह घटना शनिवार की है जिसमें मैक्सवेल और उनका दोस्त घर के पिछले हिस्से में दौड़ रहे थे। ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘दोनों फिसलकर गिर गये जिसमें मैक्सवेल की टांग उनके दोस्त के नीचे आ गयी। दोनों में से कोई भी नशे की हालत में नहीं थे और दूसरे व्यक्ति को चोट नहीं लगी है।'' ऑस्ट्रेलिया को अगले साल फरवरी से मार्च तक भारत दौरे के दौरान चार टेस्ट और तीन वनडे खेलने हैं। अब देखना होगा कि वह इन मैचों के लिये समय पर उबर पायेंगे या नहीं।

इस आल राउंडर को लंबी ‘रिहैबिलिटेशन' प्रक्रिया से गुजरना होगा जिससे वह महीनों तक खेल से दूर रहेंगे। इस चोट से मैक्सवेल गुरूवार से एडीलेड में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे श्रृंखला से भी बाहर हो गये। वह 13 दिसंबर से चार फरवरी तक होने वाली बिग बैश लीग में भी नहीं खेल पायेंगे। इंग्लैंड श्रृंखला के लिये सीन एबोट को मैक्सवेल की जगह टीम में शामिल किया गया। (एजेंसी)

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?