PKL 2025 तमिल थलाइवाज बनाम यू मुंबा (फोटो- tamilthalaivas/instagram) 
खेल

PKL 2025 का हाईवोल्टेज मुकाबला, यू मुंबा के सामने है तमिल थलाइवाज, कौन झेलेगा पहली हार?

U Mumba vs Tamil Thalaivas: आज तमिल थलाइवाज और यू मुंबा के बीच पीकेएल 2025 में आमना सामना होने वाला है। अब तक दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता है। आज किसी एक टीम की जीत की लय पर ब्रेक लगने वाला है।

संजय सिंह बिष्ट

Pro Kabaddi League 2025: इस सीजन प्रो कबड्डी लीग 2025 की शुरुआत 29 अगस्त से हुई। अब तक इस सीजन के कुल 4 मुकाबले खेले जा रहे हैं। जैसे-जैसे ये टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, ठीक वैसे-वैसे इसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। इस दौरान कुछ टीमों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में आज 31 अगस्त की शाम तमिल थलाइवाज और यू मुंबा के बीच मुकाबला खेला जाना है।

यू मुंबा और तमिल थलाइवाज दोनों ही टीमें मजबूत दिख रही हैं। इससे पहले दोनों ने अपना एक-एक मुकाबला खेल लिया है। इस दौरान थलाइवाज और मुंबा दोनों ने ही जीत दर्ज की है। ऐसे में आज का मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है और इस मुकाबले के लिए फैंस की बेताबी भी बढ़ते हुए दिखाई दे रही है।

यू मुंबा बनाम तमिल थलाइवाज आमने-सामने

पीकेएल 2025 में पहली बार तमिल थलाइवाज और यू मुंबा आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच का ये मुकाबला वाइजैग के विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। अगर बात करें इस सीजन में यू मुंबा की शुरुआत की तो ये उनके लिए काफी शानदार रही है। उसने अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया था। दोनों के बीच का ये मुकाबला टाई ब्रेकर का था। इस दौरान मुंबा महज एक प्वाइंट्स से जीती थी। वहीं, तमिल थलाइवाज ने इस सीजन अपने पहले ही मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को शिकस्त दी है। फिलहाल अब दोनों टीमें आमने-सामने हैं। बता दें इस सीजन में यू मुंबा की कमान सुनील कुमार संभाल रहे हैं। वहीं, तमिल थलाइवाज के लिए पवन सहरावत कप्तानी की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। इस मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तानों भी नजर रहने वाली है।

मुकाबले की डिटेल

प्रो कबड्डी लीग 2025 में आज यू मुंबा और तमिल थलाइवाज के बीच होने वाले मुकाबला रात के 8 बजे से शुरु होगा। आप इस मुकाबले का आनंद स्टोर स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं। अब लाइन स्ट्रीमिंग करनी है तो फिर आप जियो हॉटस्टार की तरफ भी रुख कर सकते हैं। इस मुकाबले के लिए कबड्डी फैंस काफी बेताब है। इसके पीछे का कारण दोनों टीमों का मजबूत होना है।

तमिल थलाइवाज का स्क्वाड

रेडर्स: नरेंद्र, धीरज रवींद्र बैलमारे, विशाल चहल, योगेश यादव, अभिराज मनोज पवार, रोहित कुमार बेनीवाल और अर्जुन देशवाल

डिफेंडर्स: हिमांशु, सागर, आशीष, अनुज कालूराम गावड़े, नितेश कुमार, रौनक, तरुण, मोहित और अलीरजा खलीली

ऑलराउंडर्स: पवन सहरावत, मोईन सफागी और सुरेश जाधव

यू मुंबा का स्क्वॉड

रेडर्स: सतीश कनन, अजित चौहान, मुकेशकनन एस, अभिमन्यु रघुवंशी और संदीप कुमार

डिफेंडर्स: सुनील कुमार, दीपक कुंडू, मुकीलन शानमुगाम, लोकेश घोसलिया, सनी, रवि, रिंकू और परवेश भैंसवाल

ऑल राउंडर्स: रोहित, अमीरमोहम्मद जफरदानेश, अमरजीत, मोहम्मद घोरबानी और आनिल मोहा

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच