योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

Hockey: जूनियर हॉकी वर्ल्ड की ट्रॉफी पहुंची लखनऊ, योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

FIH Hockey Junior World Cup: एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की ट्रॉफी लखनऊ पहुंची। जहां उत्तरा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया।

उज्जवल सिन्हा

FIH Hockey Junior World Cup 2025: तमिलनाडु में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की ट्रॉफी भारत भ्रमण के अपने एक पड़ाव में बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ पहुंची। यहां ट्रॉफी का स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में भारत, चीन, बेल्जियम जापान, स्पेन, न्यूजीलैंड चिली, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत 24 टीम हिस्सा लेंगी।

योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि लखनऊ में एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का स्वागत करना मेरे और प्रदेशवासियों के लिए आह्लादित करने वाला क्षण है। एक बयान के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में इस ट्रॉफी का आना राज्य के स्वर्णिम इतिहास का स्मरण कराने वाला क्षण है। हॉकी में उत्तर प्रदेश का योगदान अविस्मरणीय है।''

मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कर रही

उन्होंने ने हॉकी के जादूगर के रूप में विख्यात मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ने उत्तर प्रदेश की धरती में जन्म लिया था। उनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविदयालय का निर्माण कर रही है। इस वर्ष से पहला सत्र प्रारंभ हो चुका है।'' योगी आदित्यनाथ ने हॉकी के यशस्वी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति को जीवंत रखने के लिए बाराबंकी में उनके निवास को एक संग्राहलय के रूप में तैयार किया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कई खिलाड़ियों के योगदान को याद किया

योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद शाहिद, अशोक कुमार, रवींद्र पाल, सैयद अली, डॉ. आरपी सिंह, सुजीत कुमार, अब्दुल अजीज, सुबोध खांडेकर, रजनीश मिश्र, मोहम्मद शकील, देवेश चौहान, एमपी सिंह, जगवीर सिंह, राहुल सिंह, विवेक सिंह, ललित उपाध्याय, दानिश मुतजबा, राजकुमार पाल, प्रेम माया, रंजना श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट, पुष्पा श्रीवास्तव, प्रीति दुबे जैसे हॉकी के खिलाड़ियों के योगदान को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी उत्तर प्रदेश के राजकुमार पाल, उत्तम सिंह, विष्णुकांत सिंह, मुमताज, साक्षी, ज्योति, पूर्णिमा महिला व पुरुष वर्ग की सीनियर-जूनियर भारतीय टीम में चयनित होकर प्रदेश और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज