स्विट्जरलैंड बनाम कोलंबिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड

Switzerland vs Colombia FIFA World Cup 2026: वैंकूवर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर इतिहास रच दिया।

सृष्टि मौर्य

Switzerland Reaches Quarter Finales After 72 Years: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने 1954 के बाद पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। अब अंतिम-8 में उसका सामना अर्जेंटीना से होगा।

दोनों टीमों के बीच 90 मिनट का मुकाबला खेला गया, एक्स्ट्रा टाइम भी दिया गया। लेकिन इसके बाद भी गोल नहीं कर पाई। मैच के दौरान दोनों पक्षों ने कई अच्छे मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। इसके बाद मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जहां स्विट्जरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम कर ली।

मुझे खुदपर पूरा भरोसा था - वर्गास

स्विट्जरलैंड के लिए रूबेन वर्गास ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को यादगार जीत दिलाई। मैच के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें खुद भी उम्मीद नहीं थी कि वो इस मुकाबले में खेल पाएंगे, लेकिन टीम की जीत में योगदान देना उनके लिए बेहद खास पल है। उन्होंने ये भी कहा कि पेनल्टी लेने के समय उन्हें अपने ऊपर पूरा भरोसा था।

मैच शुरू होने से पहले स्विट्जरलैंड को बड़ा झटका तब लगा, जब टीम के अहम खिलाड़ी जोहान मंजांबी घुटने की चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए। उनकी गैरमौजूदगी में स्विट्जरलैंड को पहले हाफ में आक्रमण करने में दिक्कत हुई।

ग्रेगर कोबेल की शानदार गोलकीपिंग

कोलंबिया की ओर से गुस्तावो पुएर्ता ने शानदार शॉट लगाया, जिसे स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रेगर कोबेल ने बेहतरीन बचाव के साथ रोक दिया। दूसरे हाफ में लुइस सुआरेज को भी गोल करने का मौका मिला, लेकिन उनका शॉट निशाने से बाहर चला गया। वहीं, स्विट्जरलैंड के फैबियन रीडर की वॉली को कोलंबिया के गोलकीपर कैमिलो वर्गास ने आसानी से रोक लिया।

वर्गास ने निभाई अहम भूमिका

अतिरिक्त समय में भी मुकाबला रोमांचक बना रहा। कोलंबिया के जॉन लुकुमी का हेडर क्रॉसबार से टकरा गया, जबकि स्विट्जरलैंड के जेकी अमदौनी का शॉट भी गोलकीपर ने बचा लिया। आखिरकार पेनल्टी शूटआउट में ग्रेगर कोबेल के अहम बचाव और रूबेन वर्गास की बेहतरीन किक ने स्विट्जरलैंड को 72 साल बाद फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM