Screengrab from Posted Video  
खेल

बेंगलुरु टेस्ट में RCB-RCB चिल्ला रहे थे फैंस, फिर विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, देख खुश हो जाएगा दिल- Video

मृणाल पाठक

Ind vs SL Virat Kohli: भारत और श्रीलंका (IND vs SL 2nd Test) के बीच बेंगलुरु में डे-नाइट मैच (Day-Night Match) खेला जा रहा है। यह टेस्ट, सीरीज का आखिरी मैच है। इस पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) की शुरुआत बीते शनिवार से हुई है। इसी के साथ मैदान पर मौजूद फैन्स और क्रिकेट प्रेमियों ने विराट कोहली (Virat Kohli) से बड़ी पारी की उम्मीद की थी, हालांकि इस बार भी वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए थे और स्पिन बॉलर धनंजय डि सिल्वा की नीची रहती गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। कोहली ने टेस्ट के पहले दिन के खेल पर 48 बॉल पर दो चौके की मदद से 23 रन बनाए। 

इस मुकाबले के पहले दिन फैंस का जोश देखने लायक था। दरअसल, यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर हो रहा है, जो आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का होम ग्राउंड भी है। इसी को देखते हुए स्टेडियम में मौजूद फैंस श्रीलंकाई पारी के दौरान आरसीबी-आरसीबी चिल्लाने लगे थे। जिसे सुनने के बाद कोहली ने फैंस का दिल जीतते हुए दिल बनाकर उन्हें आनंदित कर दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है।

Courtsey: Girish

इसके अलावा विराट कोहली ने फैंस को वाइट टी-शर्ट के अंदर पहनी हुई रेड टी-शर्ट भी दिखाई। सोशल मीडिया पर विराट का यह अंदाज़ जमकर वायरल हो रहा है। 

Courtsey: CRICKET VIDEOS

बता दें कि, आरसीबी ने शनिवार को फाफ डु प्लेसिस को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान चुना है। पिछले साल 2021 के सीजन में विराट कोहली ने ऐलान कर दिया था कि वह अब RCB के कप्तानी का पद छोड़ रहे हैं, जिसके बाद से ही यह पद खाली थी। कोहली ने 2013 से 2021 (आठ साल) तक फ्रेंचाइजी की कमान संभाली है। वहीं अब फाफ RCB की कप्तानी करेंगे। RCB ने फाफ डु प्लेसिस को 2022 की आईपीएल मेगा नीलामी में रुपये में 7 करोड़ रुपए में खरीदा था।

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?