चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?

Shravan Kumar on Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ती कीमतों पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लोग आजकल कम चीनी और मिठाई खाते हैं क्योंकि बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज से परेशान हैं।
Shravan Kumar
मंत्री श्रवण कुमारSocial Media
Updated on

Sugar Price Hike: देश में चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार का बयान चर्चा में आ गया है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे चीनी के बढ़ते दामों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आजकल लोग वैसे भी कम चीनी खा रहे हैं।

श्रवण कुमार ने कहा, “ऐसे भी चीनी कम खा रहे हैं लोग। सबको आजकल बीमारी हो गया। मिठाई-ओठाई कौन खाता है आजकल। आजकल तो सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चीनी की कीमत बढ़ने से लोगों पर ज्यादा फर्क पड़ेगा।

चीनी के दाम बढ़ने पर क्या बोले मंत्री?

मंत्री के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। श्रवण कुमार ने मुस्कुराते हुए अपनी बात दोहराई और कहा कि आजकल लोग मिठाई कम खाते हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज से परेशान हैं।

हालांकि, सरकार के स्तर पर चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर हाल में कई कदम उठाए गए हैं। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की आशंका के बीच केंद्र ने घरेलू बाजार में सप्लाई बढ़ाने के लिए 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है।

ऐसे में मंत्री का यह बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि चीनी सिर्फ मिठाई में ही इस्तेमाल नहीं होती, बल्कि चाय-कॉफी, बेकरी उत्पाद, पेय पदार्थों और कई प्रोसेस्ड फूड में भी इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है।

मठ-मंदिर और चंदे के विवाद पर भी बोले

श्रवण कुमार ने राम मंदिर और चंदे से जुड़े विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मठ-मंदिरों से जुड़े जिन लोगों की जो जिम्मेदारी है, वे अपना काम कर रहे हैं। अगर कहीं से शिकायत या गड़बड़ी की जानकारी मिलती है तो सरकार उसकी समीक्षा करती है।

उन्होंने कहा कि जांच में जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार अपने हिस्से का काम करती है और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करती है।

Shravan Kumar
बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस को घेरा

मंत्री ने वंदे मातरम् को लेकर चल रहे विवाद पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के सम्मान में गाए जाने वाले राष्ट्रीय गीत पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश की भावनाओं के खिलाफ काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com