खेल

टी20 वर्ल्ड कप के बीच फैंस ने मनाया विराट कोहली का जन्मदिन, Cake काटकर गाया 'तुम जियो हजारो साल'- Video

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Birthday) आज यानी नवंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनियाभर में विराट कोहली के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इस समय कोहली ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) खेल रहे हैं, जहां उनका प्रदर्शन काफी शानदार है। उनका बल्ला जमकर इस टूर्नामेंट में बोल रहा है। उनके जन्मदिन पर फैंस ने केक काटकर उनका जन्मदिन भी मनाया। 

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। न्यूज़ एजेंसी ANI ने अपने ट्विटर पर भी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ फैंस विराट कोहली का जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में गर्ल फैंस केक कट कर रहे हैं और बर्थडे सांग गा रहे हैं। यह वीडियो मेलबर्न का है। इस केक पर 'हैप्पी बर्थडे विराट कोहली' लिखा दिख रहा है। 

https://twitter.com/ANI/status/1588699718153998338

इस वीडियो में सभी फैन्स 'गो इंडिया', 'गो विराट कोहली' के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इन सभी फैन्स ने कोहली की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हुए 'बार-बार दिन ये आए, बार-बार दिल ये गाए, तुम जियो हजारों साल…ये मेरी है आरजू…हैप्पी बर्थडे टू…किंग कोहली' गाना गया। 

ज्ञात हो कि, टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अब तक अपने 4 मैच खेले हैं और वह 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। अब भारतीय टीम को सुपर-12 के अपने ग्रुप-2 में आखिरी मैच कल यानी 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। जिसके लिए टीम कोहली के साथ मेलबर्न पहुंच गई है। इस मैच को जीतते ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। 

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी