एर्लिंग हालैंड (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

एर्लिंग हालैंड ने रचा इतिहास, सबसे तेज 50 गोल पूरा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

Erling Haaland Record: नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड ने इजराइल के खिलाफ हैट्रिक लगाते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे तेज 50 गोल पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Erling Haaland: एर्लिंग हालैंड ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शनिवार को नॉर्वे ने इजराइल को 5-0 से हराकर 2026 फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज कर ली है। इस मुकाबले में एर्लिंग हालैंड ने हैट्रिक लगाया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ हालैंड सबसे तेज 50 इंटरनेशनल गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। हालैंड ने यह मुकाम सिर्फ 46 मैचों में हासिल किया। उसके साथ ही हालैंड का यह 46वें मैच में छठी हैट्रिक है। हालैंड ने 27वें, 63वें और 72वें मिनट पर गोल किया। हालैंड के इस प्रदर्शन से और इजराइल को 5-0 से हराने के साथ ही 1998 के बाद से पहली बार नॉर्वे का वर्ल्ड कप खेलने का उम्मीद जागा है।

सबसे तेज़ 50 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी

क्रम नाम देश मैच
1 एर्लिंग हालैंड नॉर्वे 46
2 हैरी केन इंग्लैंड 71
3 नेमार ब्राजील 74
4 किलियन एमबापे फ्रांस 90
5 रॉबर्ट लवांडोवस्की पोलैंड 90
6 लियोनेल मेसी अर्जेंटीना 107
7 क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 114

टीम की यह छह मैचों में छठी जीत है और वह ग्रुप तालिका में इटली से छह अंक आगे 18 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। नॉर्वे के इस जीत के साथ इटली पर दबाव बढ़ गया है। इटली 12 अंकों के साथ नॉर्वे के पीछे है।

पेनाल्टी से चूके हालैंड

अपने शानदार प्रदर्शन के दौरान हालैंड दो बार पेनाल्टी भी चूके गए। पहली बार उनका शॉट गोलकीपर डेनियल पेरेज ने रोक लिया लेकिन रेफरी ने उन्हें फिर पेनाल्टी लेने को कहा। दूसरी बार भी पेरेज ने बेहतरीन पूर्वानुमान लगाते हुए शॉट रोक लिया।

अन्य मैचों में, बुल्गारिया को 6-1 से हराकर तुर्किये छह अंकों के साथ स्पेन के बाद दूसरे स्थान पर है। स्पेन ने ग्रुप ई के मैच में जॉर्जिया को 2-0 से हराने के बाद तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। बार्सिलोना के चोटिल लामिन यामल की गैरमौजूदगी में येरेमी पिनो और मिकेल ओयारजाबल के गोल से यूरोपीय चचैंपियन स्पेन ने जीत दर्ज की।

रोनाल्डो के पेनाल्टी चूकने के बाद भी जीता पुर्तगाल

दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो पेनाल्टी किक पर गोल करने से चूक गए, पर आखिरी क्षणों में रुबेन नेवेस के गोल से पुर्तगाल ने विश्व कप क्वालीफाइंग के यूरोपीय चरण में शनिवार को आयरलैंड को 1-0 से हराकर ग्रुप एफ में बढ़त मजबूत कर ली।

रोनाल्डो 75वें मिनट में पेनाल्टी पर चूक गए पर नेवेस ने (90+1 मिनट) के गोल ने टीम को लगातार तीसरी जीत दिलाई। इसके साथ टीम ने ग्रुप में नौ अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हंगरी पर पांच अंक की बढ़त ले ली। डेनियल लुकाक्स और जोम्बोर ग्रुबर के गोल से हंगरी ने आर्मेनिया को 2-0 से हराया।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा