खेल

'मांकडिंग' को लेकर मोइन अली का बड़ा बयान, 'मुझे नहीं लगता कि मैं...'

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारतीय महिला टीम (India vs England) की दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने मेजबान टीम की बल्लेबाज को मांकडिंग (Mankading) के तरीके से आउट किया है। तभी से मांकडिंग को लेकर एक बार विवाद शुरू हो गया है। दीप्ति शर्मा के आउट करने के तरीके को लेकर इंग्लैंड के कई पूर्व दिग्गजों ने भारतीय खिलाड़ी पर सवाल उठाएं।

वहीं, अब इंग्लैंड के ऑलराउंडर और स्टैंड इन कप्तान मोइन अली (Moeen Ali) ने इस मामले में अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, वह केवल एक शर्त के तहत मांकडिंग करने के लिए तैयार हैं। 

मोइन अली (Moeen Ali) ने पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में भिड़ने से पहले मांकडिंग (Mankading) पर राय दी और कहा, "नहीं यह मेरी बात नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैं इसे कभी भी कर पाऊंगा, जब तक कि मैं वास्तव में किसी से नाराज नहीं होता। यह कानून है और इसमें कुछ भी अवैध नहीं है इसलिए इसे करने वाले लोगों के पास अधिकार है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह एक आम बात नहीं होगी, या ऐसा कुछ जो नियमित रूप से किया जाता है।"

उन्होंने आगे कहा, "आप वास्तव में विकेट लेने के लिए काम नहीं कर रहे हैं। कम से कम एक रन आउट के साथ, थोड़ा सा काम करना होता है, जैसा अन्य सभी तरह के डिसमिसल में होता है। यह सिर्फ उस आदमी का वेट कर रहा होता है कि वो क्रीज से बाहर निकले और वो बेल्स उड़ा दे। यहां तक कि जब मैं बचपन में गार्डिन में क्रिकेट खेलता था, तो भी यह मेरे बस की बात नहीं थी।"  

बता दें कि, क्रिकेट की दुनिया में मांकडिंग लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने नियमों में बदलाव किया। आईसीसी के नए नियमों के अनुसार, मांकडिंग आउट को रन आउट माना जाएगा। यदि बैटर नॉनस्ट्राइकर एंड पर हो और बॉलर के गेंद रिलीज करने से पहले क्रीज छोड़ दे और गेंदबाज ऐसे में स्टंप पर गेंद लगा दे, तो बैट्समैन को आउट करार दिया जाएगा। 

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना