एल्मा एवेइरो और वीडी सतीशन  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

Elma Aveiro Keralam Visit: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन एल्मा एवेइरो केरल पहुंचीं। सीएम वीडी सतीशन से मुलाकात कर उन्होंने फैंस का प्यार रोनाल्डो तक पहुंचाने का वादा किया।

सृष्टि मौर्य

Cristiano Ronaldo Sister Meets Keralam Chief Minister: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन एल्मा एवेइरो इन दिनों केरलम के दौरे पर हैं। उनके केरलम पहुंचते ही रोनाल्डो के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

अपने दौरे के दौरान एल्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन से मुलाकात की। सीएम ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया और बताया कि दोनों के बीच फुटबॉल और रोनाल्डो को लेकर बातचीत हुई।

रोनाल्डो के फैंस के लिए खास वादा

वीडी सतीशन ने बताया कि उन्होंने एल्मा एवेइरो के साथ केरलम के लोगों के फुटबॉल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए प्यार को लेकर बातचीत की। एल्मा ने भी केरलम के फुटबॉल फैंस को एक खास वादा किया।

उन्होंने कहा कि वो केरलम के फैंस की शुभकामनाएं और रोनाल्डो के लिए उनका प्यार उन तक पहुंचाएंगी। इस मुलाकात के बाद केरलम में रोनाल्डो के फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन के लिए पहुंचीं

रिपोर्ट के मुताबिक, 53 साल की एल्मा एवेइरो कोझिकोड में एक ज्वेलरी शोरूम के 'स्पार्कल डायमंड फेस्ट' के उद्घाटन के लिए केरलम पहुंची हैं। उनके दौरे को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं।

एल्मा रोनाल्डो के काफी करीब मानी जाती हैं। रोनाल्डो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बहन के साथ तस्वीरें भी शेयर करते हैं। यही वजह है कि दुनिया भर के फुटबॉल फैंस के बीच एल्मा भी काफी लोकप्रिय हैं।

केरलम में रोनाल्डो की जबरदस्त दीवानगी

केरलम भारत के उन राज्यों में शामिल है, जहां फुटबॉल को लेकर लोगों में जबरदस्त जुनून देखने को मिलता है। यहां क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैंस हर उम्र के हैं और उनकी एक झलक या उनसे जुड़ी कोई खबर भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसे में रोनाल्डो की बहन का केरलम पहुंचना फैंस के लिए किसी खास मौके से कम नहीं है।

रोनाल्डो के करियर पर नजर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल करियर लंबे समय से फुटबॉल फैंस के बीच चर्चा में रहा है। पुर्तगाल के साथ वर्ल्ड कप जीतना उनके करियर का एक बड़ा सपना रहा है। रोनाल्डो ने अपने करियर के आखिरी दौर को लेकर भी संकेत दिए हैं।

ऐसे में उनकी बहन का केरलम दौरा और फैंस के संदेश को रोनाल्डो तक पहुंचाने का वादा भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए खास बन गया है। अब देखना होगा कि क्या एल्मा एवेइरो केरलम के फैंस का प्यार और संदेश रोनाल्डो तक पहुंचाती हैं और क्या रोनाल्डो की ओर से भी फैंस को कोई खास जवाब मिलता है।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा